वोट चोरी का आरोप लगाकर विपक्ष ने किया शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने मार्च रोका, बैरिकेडिंग से कूदे अखिलेश यादव

Parliament Monsoon Session: वोटों की हेराफेरी के आरोपों को लेकर विपक्षी दलों के विरोध मार्च के दौरान हंगामा हो गया है। विपक्षी सांसद संसद भवन से निर्वाचन सदन तक मार्च निकालने पर अड़े हैं, जबकि दिल्ली पुलिस ने मंजूरी न होने के चलते मार्च को रोक दिया है।

संसद भवन ने निर्वाचन आयोग दफतर तक पैदल मार्च निकालता इंडी गठबंधन। सोशल मीडिया

Parliament Monsoon Session: वोटों की हेराफेरी के आरोपों को लेकर विपक्षी दलों के विरोध मार्च के दौरान हंगामा हो गया है। विपक्षी सांसद संसद भवन से निर्वाचन सदन तक मार्च निकालने पर अड़े हैं, जबकि दिल्ली पुलिस ने मंजूरी न होने के चलते मार्च को रोक दिया है।

Parliament Monsoon Session: इंडी गठबंधन बिहार में मतदाता सूची गड़बड़ी और चुनावी धांधली के आरोपों को लेकर सोमवार को संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक विरोध मार्च निकालेगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह मार्च होगा। विपक्षी सांसद चुनाव आयुक्तों से मुलाकात करेंगे। रात को खड़गे सभी सांसदों को डिनर देंगे।

पुलिस से भिड़े विपक्षी सांसद

विरोध मार्च के दौरान विपक्षी नेताओं की पुलिसकर्मियों के साथ नोंक-झोंक भी देखने को मिली। केसी वेणुगोपाल प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस अधिकारी से भिड़ गए। वहीं सपा सांसद अखिलेश यादव बैरिकेडिंग के ऊपर से कूद गए। उन्होंने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ निर्वाचन आयोग के विरोध में नारेबाजी की।

पुलिस के रोकने पर विपक्षी सांसदों का हंगामा

पुलिस द्वारा विरोध मार्च रोके जाने पर हंगामा हो गया है और विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर मार्च रोका है और कई विपक्षी सांसद बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे हैं। मार्च में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई सांसद मौजूद हैं। वहीं मार्च के शुरू होते ही दिल्ली पुलिस ने मार्च को रोक दिया है।

यह साजिश 1972-73 से चल रही है- निशिकांत दुबे

वहीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, ‘कांग्रेस केवल बांग्लादेशी मतदाताओं की बदौलत जीत सकती है और यह साजिश 1972-73 से चल रही है… यह चुनाव भारतीय मतदाताओं की मदद से होगा या बांग्लादेशी मतदाताओं की मदद से?’

यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को दिया रेजीडेंसियल कॉम्प्लेक्स का तोहफा, आधुनिक तकनीक से बने पांच कमरों के फ्लैट

राहुल ने लोकसभा चुनाव में वोट चोरी का लगाया था आरोप

राहुल गांधी ने कर्नाटक की एक सीट पर लोकसभा चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाया था। विपक्ष का आरोप है कि बिहार में पुनरीक्षण के दौरान 65 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने की जानकारी चुनाव आयोग साझा नहीं कर रहा है। चुनाव आयोग डिजिटल मतदाता सूची साझा करे, जिससे पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

मार्च के लिए अनुमति की जरूरत नहीं- राम गोपाल

समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि सांसदों को दिल्ली की सड़कों पर मार्च निकालने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं है। अगर सांसदों के सड़कों पर निकलने से किसी तरह का खतरा है, तो व्यवस्था बेकार है।

विपक्षी नेताओं के पास में कोई काम नहीं- दिलीप घोष

भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं के पास कोई काम नहीं है। चुनाव आयोग के खिलाफ की गई शिकायतें गलत साबित हो रही हैं। लोगों को गुमराह करने की उनकी कोशिश नई नहीं है। वे पहले भी ऐसा कर चुके हैं।

लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा भी शुरू हो गया। विपक्षी सांसद मतदाता सूची के मुद्दे पर जारी विवाद को लेकर विपक्ष ने सदन में जमकर नारेबाजी की। विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02