
Kashmir Valley Earthquake: रविवार की रात करीब 12:47 बजे कश्मीर घाटी में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके पूरे कश्मीर घाटी में महसूस किए गए, जिससे निवासियों में दहशत फैल गई। वहीं दिल्ली-एनसीआर भी झटके महसूस किए गए।
Kashmir Valley Earthquake: प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफ़ग़ानिस्तान से लगभग 23 किलोमीटर दूर था और झटके इतने तेज़ थे कि भारत, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान सहित कई देशों में महसूस किए गए। अचानक आए भूकंप के झटकों से पूरे कश्मीर के लोगों में दहशत फैल गई। अभी तक घाटी के किसी भी हिस्से से नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
देररात महसूस किए गए झटके
दिल्ली-एनसीआर में रविवार की देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (ईएमएससी) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में होने की आशंका जताई जा रही है। ये झटके रात के करीब 12:47 बजे दर्ज किए गए।
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था
ईएमएससी ने शुरुआत में कहा कि ये क्राउडसोर्स्ड डिटेक्शन है और फिलहाल इसे सिस्मोलॉजिकल रूप से वेरिफाई किया जाना बाकी है। बाद में पता चला कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में कहीं था। स्थानीय लोग सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी तरह के नुकसान या जनहानि की खबर नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: यूपी के लखनऊ में पटाखा फैक्टरी में धमाका, दो लोगों की मौत और पांच घायल, एक किलोमीटर तक सुनाई दी आवाज
कहां-कहां भूकंप के झटके?
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार, अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में रिक्टर पैमाने पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। जर्मन एजेंसी ने बताया कि भूकंप 10 किलोमीटर की उथली गहराई में आया था। वहीं, यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि भूकंप करीब 35 किलोमीटर की गहराई पर आया। अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत के कुछ हिस्सों, जिसमें दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र भी शामिल है में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
लगातार आ रहे हैं भूकंप
हाल के हफ्तों में कई बड़े भूकंपों की सूचना मिली है। पिछले महीने, रूस के कुरिल द्वीप समूह के पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 6 तीव्रता का भूकंप आया था। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के अनुसार, इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। 30 जुलाई को रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर 8.8 तीव्रता का एक बेहद शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसके कारण अधिकारियों को देश के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी थी।
कुपवाड़ा में 21 अगस्त की दोपहर में आया था भूकंप
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में गुरुवार (21 अगस्त) की दोपहर 1.41 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। यह लगातार दूसरे दिन दूसरा भूकंप है, जिसने जम्मू-कश्मीर के लोगों को डरा दिया है। इससे एक दिन पहले, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भी इतनी ही तीव्रता का झटका महसूस किया गया था।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02










