
Terror of naked ghost: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में भराला-सिवाया मार्ग पर महिलाओं में दहशत का माहौल है। यहां बगैर कपड़ों के घूम रहा एक युवक द्वारा लगातार महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। घटनाओं से ग्रामीणों परेशान है।
Terror of naked ghost: मेरठ के दौराला क्षेत्र में एक निर्वस्त्र संदिग्ध युवक ने महिलाओं और युवतियों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। भराला-सिवाया मार्ग पर एक महिला के साथ हुई छेड़छाड़ की हालिया घटना ने पूरे गांव को सकते में डाल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद यह ‘नंगा भूत’ उनकी पकड़ से बाहर है।
ऑफिस जा रही महिला को खेत में खींचा
शनिवार सुबह करीब 9 बजे एक महिला अपनी ड्यूटी के लिए जा रही थी, तभी एक निर्वस्त्र युवक ने अचानक उसे रोका और गन्ने के खेत में खींचने की कोशिश की। महिला की चीख सुनकर पास से गुजर रही वेद इंटरनेशनल स्कूल की बस के चालक अनिल कुमार और परिचालक शिवम तुरंत मदद के लिए दौड़े। उनकी बहादुरी से महिला को बचाया जा सका। हालांकि आरोपी मौके से भाग निकला।
यह भी पढ़ें: यूपी के लखनऊ में पटाखा फैक्टरी में धमाका, दो लोगों की मौत और पांच घायल, एक किलोमीटर तक सुनाई दी आवाज
एक ही जगह, बार-बार दहशत
ग्रामीणों के अनुसार, यह कोई पहली घटना नहीं है। एक ही जगह पर इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। 25 अगस्त को इसी स्थान पर सिवाया और भराला गांव की दो महिलाओं के साथ भी ऐसी ही घटना हुई थी, लेकिन किसानों के आने से पहले ही आरोपी भाग गया था। इसी मार्ग पर स्कूल से साइकिल से लौट रही दो छात्राओं को भी इस युवक ने रोकने का प्रयास किया था।
पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने भराला गांव के जंगल में आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने एक महिला दरोगा को सिविल वर्दी में पिस्तौल के साथ तैनात किया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है, ताकि महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द ही संदिग्ध को पकड़ लेंगे।
पुलिस खाली हाथ, लोगों में गुस्सा
आरोपियों को खोजने के लिए खेतों के ऊपर ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने एक महिला दरोगा को सिविल वर्दी में पिस्तौल के साथ भी तैनात किया है, ताकि संदिग्ध को पकड़ा जा सके, लेकिन अभी तक सभी प्रयास विफल रहे हैं। ग्रामीणों में पुलिस की इस नाकामी को लेकर गुस्सा है, और वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











