
Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो से घरेलू और कार्गो विमान सेवा के लिए मंजूरी मिल गई है। अब केवल डीजीसीए की अनुमति का इंतजार है।
Noida International Airport: यह एयरपोर्ट उत्तर भारत की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा और इलेक्ट्रॉनिक्स कृषि व दुग्ध उत्पादों के निर्यात में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इंडिगो और अकासा एयरलाइंस ने इसे अपना बेस बनाने के लिए अनुबंध किया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान सेवा संचालन के लिए दो दिन पहले ही एक अहम पड़ाव पार हुआ है।
अंतिम पड़ाव के बाद शुरू हो जाएंगी सेवाएं
नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो ने घरेलू व कार्गाे विमान सेवा के लिए नोएडा एयरपोर्ट को अपना अप्रूवल दिया है। अंतिम पड़ाव के तौर पर अभी महानिदेशालय नागर विमानन की अनुमति मिलना ही शेष बचा है। इसके बाद नोएडा एयरपोर्ट से घरेलू और कार्गो विमान सेवा शुरू करने में कोई बाधा नहीं होगी।
उत्तर भारत में मजबूत होंगी आर्थिक गतिविधि
उत्तर भारत की आर्थिक गतिविधि को मजबूत करने के लिए नोएडा एयरपोर्ट को अहम माना जा रहा है। यात्री सेवाओं के साथ यह एयरपोर्ट कार्गो सेवा के लिए भी अहम कड़ी होगी। यहां से इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों के अलावा कृषि, दुग्ध उत्पाद भी दुनिया के काेने-कोने तक पहुंगे। इसलिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान सेवा के संचालन शुरू होने पर हर किसी की निगाह लगी गई है।
यह भी पढ़ें:
- एशिया कप में दोबारा टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान, यूएई को हारकर सुपर-4 में पहुंचा पाक
- कानपुर यूनीवर्सिटी में डीआरडीओ चेयरमैन ने किया खुलासा, तीन साल में भारत के पास होगा एस-400 जैसा डिफेंस सिस्टम
- अर्बन कंपनी का आईपीओ हुआ लिस्ट, 57% का लिस्टिंग गेन, 103 रुपये के शेयर ने एंट्री पर मचाया धमाल
डीएक्सएन कोड से पहचाना जाएगा नोएडा एयरपोर्ट
कई दौर के निरीक्षण के बाद पंद्रह सितंबर को नागर विमानन सुरक्षा ब्यूराे ने सुरक्षा मानकों पर संतुष्टि जताते हुए एयरपोर्ट से घरेलू व कार्गो सेवा के लिए अपना अप्रूवल दे दिया। दुनिया में डीएक्सएन कोड के नाम से पहचाने जाने वाले नोएडा एयरपोर्ट को अब महानिदेशालय नागर विमानन से एयरो ड्रोम लाइसेंस मिलने का इंतजार है। इसके लिए डीजीसीए की टीम एयरपोर्ट का जल्द निरीक्षण कर सकती है। एयरपोर्ट को इंडिगो व अकासा एयरलाइंस पहले ही अपना बेस बनाने के लिए अनुबंध कर चुकी है।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











