
Urban Company: अर्बन कंपनी एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है, जो होम और ब्यूटी सर्विसेज मुहैया कराती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है।
Urban Company: ऑनलाइन मार्केटप्लेस अर्बन कंपनी के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 108 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 103.00 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज बीएसई पर इसकी 161 रुपये और एनएसई पर 162.25 पर एंट्री हुई है।
Urban Company: आईपीओ निवेशकों को करीब 57% का लिस्टिंग गेन मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर बीएसई पर यह 179.00 पर पहुंच गया। दिन के आखिरी में यह 167.05 पर बंद हुआ है। पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 62.18% मुनाफे में हैं। एंप्लॉयीज अधिक फायदे में हैं क्योंकि उन्हें हर शेयर 9 रुपये के डिस्काउंट पर मिला है।
अर्बन कंपनी आईपीओ के पैसे कैसे होंगे खर्च
अर्बन कंपनी का 1,900.24 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 10-12 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 108.98 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए आरक्षित हिस्सा 147.35 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 77.82 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 41.49 गुना और एंप्लॉयीज का हिस्सा 42.55 गुना भरा था।
13,86,40,774 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके
इस आईपीओ के तहत 472.24 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले 13,86,40,774 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से 190.00 करोड़ नई टेक्नोलॉजी और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, 75.00 करोड़ ऑफिस के लीज पेमेंट्स, 90.00 करोड़ मार्केटिंग और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।
यह भी पढ़ें:
- माता वैष्णो देवी के दर्शनों की पूरी होगी आस, भुस्खलन के बाद से ठप पड़ी यात्रा 22 दिन बाद फिर शुरू
- जन्मदिन पर पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी, बोले- ‘जैश के आतंकी ने खोल दी पाक की पोल
- कानपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्राओं का रहा दबदबा, एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि
अर्बन कंपनी के बारे में
दिसंबर 2024 में शुरू हुई अर्बन कंपनी एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है, जो होम और ब्यूटी सर्विसेज मुहैया कराती है। देश के 51 शहरों में इसकी मौजूदगी है। साथ ही इसका कारोबार यूएई और सिंगापुर में भी फैला हुआ है। इसके प्लेटफॉर्म पर क्लीनिंग, प्लंबिंग, इलेक्ट्रिक वर्क, एंप्लाएंसेज रिपेयर, ब्यूटी ट्रीटमेंट और मसाज थेरेपी जैसी सर्विसेज मिलती है।
वाटर प्योरिफायर और इलेक्ट्रिक डोर लॉक लॉन्च
इसके अलावा कंपनी ने अपने ब्रांड नेटिव के जरिए वाटर प्योरिफायर और इलेक्ट्रिक डोर लॉक को लॉन्च कर होम सॉल्यूशंस बिजनेस में एंट्री की। जून 2025 तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक इसके प्लेटफॉर्म पर औसतन 54,347 एक्टिव मंथली सर्विस प्रोफेशनल्स थे।
मजबूत हुई है कंपनी की वित्तीय सेहत
कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2023 में इसे 312.48 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में घटकर 92.77 करोड़ रह गया और अगले ही वित्त वर्ष 2025 में यह 239.77 करोड़ के शुद्ध मुनाफे में आ गई।
टोटल इनकम सालाना बढ़कर 1,260.68 करोड़
इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम सालाना 31% से अधिक की चक्रवृद्धि दर से बढ़कर 1,260.68 करोड़ पर पहुंच गई। इस दौरान कंपनी के रिजर्व और सरप्लस की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 के आखिरी में यह 2,402.82 करोड़ और वित्त वर्ष 2024 के आखिरी में 2,404.69 करोड़ से वित्त वर्ष 2025 के आखिरी में 2,646.12 करोड़ पर पहुंच गया।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











