जन्मदिन पर पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी, बोले- ‘जैश के आतंकी ने खोल दी पाक की पोल

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में कई योजनाओं का लोकार्पण किया। धार में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद को कड़ी चेतावनी दी। कहा कि भारत अब पाकिस्तान की परमाणु धमकियों से डरने वाला नहीं है। यह नया भारत है जो घर में घुसकर मारता है।

मध्यप्रदेश के धार में एक जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी। सोशल मीडिया

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में कई योजनाओं का लोकार्पण किया। धार में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद को कड़ी चेतावनी दी। कहा कि भारत अब पाकिस्तान की परमाणु धमकियों से डरने वाला नहीं है। यह नया भारत है जो घर में घुसकर मारता है।

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 75वें जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश में है। एमपी में कई योजनाओं का लोकार्पण करने के बाद पीएम मोदी ने धार की जनता को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने धार में हुंकार भरते हुए पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद को कड़ी चेतावनी दी है।

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, ‘पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था। हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया। हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया।’

पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दो टूक दिया संदेश

अभी कल ही देश और दुनिया ने देखा है, फिर एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रो कर अपना हाल बताया है। ये नया भारत है, ये किसी की परणामु धमकियों से डरता नहीं। ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। धार को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, धार की यह धरती हमेशा से पराक्रम और प्रेरणा की धरती रही है। महाराजा भोज का शौर्य हमें राष्ट्र गौरव की रक्षा के लिए डटे रहने की सीख देता है।

यह भी पढ़ें:

हैदराबाद लिब्रेशन डे का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा, आज 17 सितंबर के दिन ही देश ने सरदार पटेल की फौलादी इच्छा शक्ति का उदाहरण देखा था। भारतीय सेना ने हैदराबाद को अनेकों अत्याचारों से मुक्त करवाकर उनके अधिकारों की रक्षा करके भारत के गौरव को फिर से प्रस्थापित किया था। हमने इस दिन को हैदराबाद लिब्रेशन डे के रूप में मनाने की शुरुआत की है।

स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान

पीएम मोदी ने कहा विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ हैं- नारी शक्ति, युवा शक्ति, गरीब और किसान। इन चारों स्तंभों को मजबूती देने का काम हुआ है। यह कार्यक्रम धार में हो रहा है, लेकिन यह पूरे देश के लिए हो रहा है। यहां से स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान का आरंभ हो रहा है। इसके लिए जगह-जगह कैंप लगाए जाएंगे। यहां सारे टेस्ट और दवाइयां मुफ्त होंगी। 2 अक्टूबर को विजयदशमी के मौके पर इन कैंप की शुरुआत की जाएगी।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02