एशिया कप के फाइनल में पहली बार भारत और पाकिस्तान आमने सामने, 28 सितंबर को होगी भिड़ंत

Asia Cup 2025 Final: बीते 41 साल से चल रहे एशिया कप टूर्नामेंट में यह पहली बार है जब फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगीं। हालांकि सीरीज के दो चरणों में भारत के पाकिस्तान के साथ दो मुकाबले हुए। दोनों ही मैचों में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशल स्टेडियम में खेला जाएगा।

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को दुबई में होगा। सोशल मीडिया

Asia Cup 2025 Final: बीते 41 साल से चल रहे एशिया कप टूर्नामेंट में यह पहली बार है जब फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगीं। हालांकि सीरीज के दो चरणों में भारत के पाकिस्तान के साथ दो मुकाबले हुए। दोनों ही मैचों में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशल स्टेडियम में खेला जाएगा।

पाकिस्तान को भारत ने दो बार दी पटखनी

Asia Cup 2025 Final: इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें तीसरी बार एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी। पहले ग्रुप स्टेज में और फिर सुपर-4 में भारत ने पाकिस्तान को आसानी से हराया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज की थी, जबकि सुपर-4 में 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की। दो बार हार झेलने के बाद पाकिस्तान के हौसले पस्त हो चुके हैं।

अब तक हुए 15 मैचों में भारत ने 12 में हराया

दोनों देशों के बीच खेले गए टी-20 में आंकड़े भारत के पक्ष में हैं। टीमों के बीच कुल 15 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 12 में जीत हासिल की है। यह दूसरी बार है जब भारत और पाकिस्तान किसी बड़े टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने होंगे। इससे पहले 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने जीत हासिल की थी। हालांकि, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था। जो दोनों के बीच आखिरी बड़ा फाइनल था।

भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा मैच

  • तारीख: रविवार, 28 सितंबर, 2025
  • स्थान: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई
  • समय: भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे
  • लाइव प्रसारण: मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप पर उपलब्ध होगी।

भारत टीम के जीतने की संभावनाएं प्रबल

फाइनल मैच में भारतीय टीम जहां अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में अपनी पिछली दो हार का बदला लेने के लिए बेताब होगा। क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक और यादगार मुकाबले की उम्मीद है। भारत ने अब तक बेहतरीन क्रिकेट खेला है और फाइनल में भी वह जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें:

दोनों देशों की संभावित टीमें

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा।

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, सूफियान मुकीम, खुशदिल शाह, हसन नवाज।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02