
Kapil Sharma’s cafe firing: लारेंस विश्नोई गैंग ने कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर तीसरी बार फायरिंग कर धमकी दी है। उनहोंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अगर हमारी रिंग नहीं सुनी तो मुंबई में आकर एक्शन लिया जाएगा। इसके बाद से मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा चिंतित हैं।
Kapil Sharma’s cafe firing: पिछले चार महीनों में कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर यह तीसरी बार हमला हुआ है। गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्धू ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय में कनाडा में बने कपिल शर्मा के इस कैफे को कई बार निशाना बनाया जा चुका है।

फायरिंग में टूट गए कैफे के शीशे
बताया जा रहा है कि हमले के दौरान आधा दर्जन गोलियां चलीं और एक खिड़की टूट गई। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि इस हमले के बाद एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। इस वीडियो में ढिल्लों और सिद्धू ने हमले का दावा करते हुए कहा कि मैं, कुलदीप सिद्धू, और गोल्डी ढिल्लों (कैप्स कैफे में) हुई तीन गोलीबारी की ज़िम्मेदारी लेते हैं।
हमारी आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं
गैंगस्टरों ने कहा कि हमारी आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है। जिन लोगों से हमारा झगड़ा है, वे हमसे दूर रहें। जो लोग गैर-कानूनी (अस्पष्ट) काम करते हैं और लोगों को पैसे नहीं देते, वे भी तैयार रहें। अगर हमारी बात नहीं मानी तो आगे भी इस तरह के हमलों के लिए वो लोग तैयार रहें।

8 अगस्त को हुआ था दूसरा हमला
गौरतलब है कि इससे पहले कपिल शर्मा के इस कैफे को इससे पहले 8 अगस्त को निशाना बनाया गया था। उस दिन कैफे पर कम से कम 25 गोलियां दागी गई थीं। दूसरे हमले की जिम्मेदारी भी लॉरेंश बिश्नोई गैंग ने ली थी। इस हमले के बाद भी एक वीडियो जारी किया गया था, जिसमें हमलावरों ने कहा कि हमने टारगेट को बुलाया था… लेकिन उसने रिंग नहीं सुनी, इसलिए हमें एक्शन लेना पड़ा। अगर उसे अब भी रिंग नहीं सुनाई देती है, तो अगला एक्शन जल्द ही मुंबई में लिया जाएगा। कैप्स कैफे को 10 जुलाई को पहली बार निशाना बनाया गया।
यह भी पढ़ें:
- गुजरात सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार, 26 मंत्री शपथ ले रहे, इनमें 19 नए चेहरे, हर्ष संघवी डिप्टी सीएम बने
- भाजपा ने 71 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, कई वर्तमान विधायकों की छुट्टी
- बिहार को संवारने के लिए भाजपा ने युवाओं को दिया मौका, मैथिली और पूर्व आईपीएस मैदान में
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











