
Gujarat cabinet expansion: गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार की नई कैबिनेट ने शुक्रवार दोपहर शपथ ग्रहण ली। 26 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इनमें 3 महिलाएं हैं। पटेल समाज से सीएम समेत 8 मंत्री होंगे। 8 ओबीसी, तीन एससी, चार एसटी, और 3 महिलाएं हैं। 19 नए चेहरे शामिल किए गए हैं।
Gujarat cabinet expansion: सबसे पहले हर्ष संघवी ने शपथ ली। उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया है। पहले वे राज्य के गृह मंत्री थे। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को भी मंत्री बनाया गया है। इससे पहले गुरुवार को सभी 16 मंत्रियों ने सीएम को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इस फेरबदल को राज्य में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़ा जा रहा है। गुजरात कैबिनेट में सीएम समेत 17 मंत्री थे, जिसमें 8 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्री थे। अब यह संख्या बढ़कर 26 हो गई है।
फेरबदल की 5 वजह, पटेल समाज को ज्यादा जगह
स्ट्रेटेजिक रीसेट: भाजपा ने महज 3 साल में सीएम के अलावा पूरी सरकार को बदल दिया है। पार्टी ने भूपेंद्र पटेल के सभी 16 मंत्रियों से इस्तीफा देने को कहा, ताकि नया मंत्रिमंडल बनाने के लिए पूरी आजादी मिले।
कमजोर परफॉर्मेंस: जानकारी के मुताबिक कई मंत्रियों का प्रदर्शन कमजोर था। पार्टी लीडरशिप उनकी जगह नए चेहरे लाकर सरकार का कामकाज बेहतर करना चाहती थी।
जातीय समीकरण: पिछली कैबिनेट में सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ कुल 16 मंत्री थे। भाजपा गुजरात की पटेल कम्युनिटी को मंत्रिमंडल में ज्यादा जगह देना चाहती थी।
लोकल इलेक्शन: गुजरात में अगले कुछ महीनों में लोकल बॉडी चुनाव होने हैं। पिछले महीने बिसावदर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की हार के बाद भाजपा नए चेहरों को मौका देना चाहती है।
ज्यादा नेताओं की हिस्सेदारी: गुजरात विधानसभा में 182 सीटें हैं। नियम के मुताबिक कुल सीटों के 15% तक मंत्री हो सकते हैं। इस हिसाब से गुजरात में मुख्यमंत्री के साथ 26 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इससे ज्यादा नेताओं को सरकार में शामिल किया जा सकता है।
भूपेन्द्र का यह तीसरा मंत्रिमंडल होगा
भूपेन्द्र पहली बार सितंबर 2021 में सीएम बने थे। तब विजय रूपाणी को अचानक हटाकर उन्हें सीएम बनाया था। फिर विधानसभा चुनाव के बाद 12 दिसंबर 2022 को वह तीसरी बार सीएम और 16 विधायक मंत्री बने। अब नया मंत्रिमंडल बन रहा है।
यह भी पढ़ें:
- भाजपा ने 71 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, कई वर्तमान विधायकों की छुट्टी
- बिहार को संवारने के लिए भाजपा ने युवाओं को दिया मौका, मैथिली और पूर्व आईपीएस मैदान में
- आज से बिहार में जनसभाएं शुरू करेंगे यूपी के धाकड़ सीएम, 20 दिन में 20 रैलियों का लक्ष्य
सीएम ने खुद फोन कर विधायकों को मंत्री बनने की दी जानकारी
मुख्यमंत्री ने खुद फोन करके विधायकों को मंत्री बनने की जानकारी दी। कहा- आपको कल शपथ लेनी ही होगी। इसके बाद नए मंत्रियों को गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने भी फोन करके जानकारी दी।
गुजरात नई कैबिनेट: 19 नए चेहरों को जगह
- अर्जुन मोढवाडिया, पोरबंदर
- रिवाबा जाडेजा, जामनगर
- ईश्वरसिंह पटेल , अंकलेश्वर
- जीतू भाई वाघाणी, भावनगर पश्चिम
- नरेशभाई मगनभाई पटेल, गणदेवी
- पीसी बरंडा,धोलका
- कांतिलाल अमृतिया, मोरबी
- कौशिक वेकरिया, अमरेली
- रमेशभाई कटारा,फतेपुरा
- जयराम गामित, नजर
- दर्शना एम वाघेला, आसारवा
- प्रद्युमन वाजा, कोडीनार
- मनीषा वकील, वडोदरा शहर
- प्रवीण माली, डीसा
- संजयसिंह महीडा, महुधा
- रमण सोलंकी, बोरसद
- कमलेशभाई पटेल, पेटलाद
- त्रिकम बीजल चांगा, अंजार
- स्वरूपजी ठाकोर, वाव
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











