बिहार को संवारने के लिए भाजपा ने युवाओं को दिया मौका, मैथिली और पूर्व आईपीएस मैदान में

Bihar election BJP Candidates: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा ने युवा उम्मीदवारों को बिहार संवारने का मौका दिया है। कैंडीडेट की दूसरी सूची पार्टी ने जारी की है। भाजपा ने लोकगायिका मैथिली ठाकुर और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को मैदान में उतारा है।

बिहार चुनाव में भाजपा ने मैथिली ठाकुर व आनंद मिश्रा को दिया टिकट। सोशल मीडिया

Bihar election BJP Candidates: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा ने युवा उम्मीदवारों को बिहार संवारने का मौका दिया है। कैंडीडेट की दूसरी सूची पार्टी ने जारी की है। भाजपा ने लोकगायिका मैथिली ठाकुर और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को मैदान में उतारा है।

Bihar election BJP Candidates: बिहार चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को अपनी दूसरी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में कुल 12 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। लिस्ट में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाला नाम है लोकप्रिय लोकगायिका मैथिली ठाकुर का, जिन्हें बीजेपी ने टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं बीजेपी ने पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को भी बक्सर से टिकट दिया है।

बीजेपी ने मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट दिया

बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की दूसरी लिस्ट जानी-मानी लोकगायिका मैथिली ठाकुर का भी नाम शामिल है। बीजेपी ने मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट दिया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को अपनी दूसरी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।

दूसरी सूची में कुल 12 उम्मीदवारों का नाम शामिल

इस लिस्ट में कुल 12 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। लिस्ट में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाला नाम है लोकप्रिय लोकगायिका मैथिली ठाकुर का, जिन्हें बीजेपी ने टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी ने मैथिली ठाकुर पर भरोसा जताते हुए उन्हें अलीनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

देखें बीजेपी की दूसरी लिस्ट

अलीनगर – मैथिली ठाकुर
हायाघाट – राम चंद्र प्रसाद
मुजफ्फरपुर – रंजन कुमार
गोपालगंज – सुभाष सिंह
बनियापुर – केदान नाथ सिंह
छपरा – छोटी कुमारी
सोनपुर – विनय कुमार सिंह
बक्सर- आनंद मिश्रा

पीके की पार्टी छोड़ने वाले आनंद मिश्रा को भी टिकट

प्रशांत किशोर की पार्टी छोड़कर हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए पूर्व अधिकारी आनंद मिश्रा को भी बीजेपी से टिकट मिला है। बीजेपी ने बक्सर सीट से आनंद मिश्रा को टिकट दिया है। आनंद मिश्रा ने पिछली बार भी बक्सर से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। वहीं इसके बाद वह प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल हो गए थे। वहीं इसके बाद कुछ ही दिन पहले आनंद मिश्रा बीजेपी में शामिल हुए और अब उन्हें पार्टी ने टिकट देकर बड़ी ज़िम्मेदारी दी है।

छह नवंबर को होगा मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 6 नवंबर को होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होते ही शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।

पहले चरण में शामिल जिले और सीटें

पहले चरण में वोटिंग 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर होगी। इन जिलों में पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा और समस्तीपुर शामिल हैं। इसके अलावा मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और नालंदा की सीटों पर भी वोटिंग होगी।

यह भी पढ़ें:

2020 का मुकाबला और वर्तमान स्थिति

पहले चरण की इन 121 सीटों पर 2020 के चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 32 और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को 41 सीटों पर जीत मिली थी। वर्तमान में इन 121 सीटों में बीजेपी के पास 38 विधायक हैं। मुकेश सहनी की अगुवाई वाली विकासशील इंसान पार्टी के चार विधायक और कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरव ने बाद में बीजेपी का दामन थाम लिया, जिससे पार्टी की संख्या बढ़ गई।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02