आईआरसीटीसी का तोहफा, यात्रा की तारीख बदलने पर नहीं कैंसिल करानी पड़ेगी ट्रेन टिकट

Indian Railway: विदेशों की तर्ज पर भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए नई सुविधा लेकर आने वाला है। इसके तहत यात्रा की तारीख बदलने पर यात्रियों को ट्रेन टिकट कैंसिल नहीं कराना पड़ेगा। वह टिकट को रीशेड्यूल कर पाएंगे। अभी टिकट पर कैंसिलेशन चार्ज देना पड़ता है।

भारतीय रेलवे यात्रियों को टिकट रीशेड्यूडिंग की सुविधा देने की तैयारी में। प्रतीकात्मक फोटो

Indian Railway: विदेशों की तर्ज पर भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए नई सुविधा लेकर आने वाला है। इसके तहत यात्रा की तारीख बदलने पर यात्रियों को ट्रेन टिकट कैंसिल नहीं कराना पड़ेगा। वह टिकट को रीशेड्यूल कर पाएंगे। अभी टिकट पर कैंसिलेशन चार्ज देना पड़ता है।

Indian Railway: भारतीय रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आने वाली है। अब यात्रियों को ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर चार्ज नहीं देना पड़ेगा। रेलवे एक ऐसा नया सिस्टम लाने की तैयारी में है, जिससे यात्री अपनी यात्रा की तारीख बिना टिकट कैंसिल किए बदल सकेंगे। यह सुविधा जल्द ही आईआरसीटीसी वेबसाइट और ऐप के जरिए शुरू की जाएगी।

अब कैंसिल नहीं, रीशेड्यूल कर सकेंगे ट्रेन टिकट

अभी तक अगर किसी यात्री की यात्रा अचानक कैंसिल हो जाती है या ट्रेन छूट जाती है। तो टिकट का पैसा कट जाता है या पूरा किराया भी चला जाता है। लेकिन नए सिस्टम के लागू होने के बाद, यात्री को सिर्फ टिकट कैंसिल करने के बजाय यात्रा की नई तारीख चुनने का विकल्प मिलेगा। अगर नई ट्रेन या तारीख पर किराया ज्यादा है, तो केवल किराये का फर्क देना होगा। साथ ही कोई कैंसिलेशन चार्ज नहीं लगेगा।

यात्रियों की सबसे बड़ी परेशानी होगी खत्म

अभी के नियमों के अनुसार, अगर कोई यात्री ट्रेन छूटने या किसी वजह से टिकट कैंसिल करता है, तो उसका 25% से 50% तक किराया कट जाता है। अगर यात्रा से 4 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया जाए तो कोई रिफंड नहीं मिलता। कई बार अचानक फ्लाइट लेट हो जाने, मौसम खराब होने या किसी इमरजेंसी की स्थिति के कारण यात्री ट्रेन नहीं पकड़ पाते और उन्हें पूरा किराया खोना पड़ता है। रेलवे का यह नया कदम इसी समस्या को खत्म करने की दिशा में उठाया गया है।

कैसे काम करेगा नया सिस्टम

यात्री अपने आईआरसीटीसी अकाउंट में लॉगिन करके अपनी बुकिंग में जाकर नई यात्रा तिथि या दूसरी ट्रेन चुन सकेंगे, बशर्ते सीटें उपलब्ध हों। इसके बाद सिस्टम किराये का फर्क दिखाएगा, जिसे पेमेंट करने के बाद नया टिकट कन्फर्म हो जाएगा। यह प्रोसेस पूरी तरह ऑनलाइन होगी और यात्रियों को टिकट कैंसिल करवाने या नया टिकट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें:

इंटरनेशनल स्तर पर मिलती है ये सुविधा

जापान में रेल पास के जरिए यात्री बिना किसी पेनल्टी के ज्यादातर ट्रेनों में यात्रा की तारीख बदल सकते हैं। यूरोप में कई ट्रेन सेवाएं फ्लेक्सी टिकट देती हैं, जिससे यात्री अपनी यात्रा से पहले बदलाव या रिफंड ले सकते हैं। ब्रिटेन में एनीटाइम टिकट किसी भी ट्रेन में सफर की आजादी देता है।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02