
[ad_1]
मकर राशिफल (Makar Rashifal, 21 October 2023)
आपको स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी. मानसिक भय हो सकता है. व्यवसाय में दूसरों की दखलंदाजी परेशान करेगी. धर्म और समाज से सम्बंधित कामों के पीछे पैसे खर्च हो सकते हैं. धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों की तरफ आपका झुकाव बढ़ेगा. शत्रुओं से कष्ट हो सकता है. आंख में पीड़ा हो सकती है. कर्ज होने की संभावना है. आपको संतान की चिंता सताएगी. दुर्घटना हो सकती है. संभलकर रहें.
कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 21 October 2023)
आज का दिन शुभ मंगलकारी काम के लिए अच्छा है. अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग है. संतान और पत्नी की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे. पारिवारिक और दांपत्य जीवन में आनंद और संतोष प्राप्त कर सकेंगे. मित्रों, बुजुर्गों और नौकरी-धंधे में बहुत लाभ प्राप्त कर सकेंगे. आपकी आय में वृद्धि होगी.
मीन राशिफल (Meen Rashifal, 21 October 2023)
आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे. भाग्य आपके साथ है. व्यवसाय में पदोन्नति या वृद्धि हो सकती है. व्यापार में आपको रुके हुए पैसे मिलेंगे. पिता तथा बुजुर्गों की तरफ से लाभ हो सकता है. आर्थिक और पारिवारिक सुख प्राप्त कर सकेंगे. सरकारी मामलों में भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : October 21, 2023, 04:40 IST
[ad_2]










