Punjab AAP MLA Arrested: बलात्कार के आरोपों में फंसे पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा का हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है। विधायक पुलिस को चकमा देकर भाग गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। विधायक के खिलाफ सोमवार रात रेप का मामला दर्ज किया गया था।
Punjab AAP MLA Arrested: विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को बलात्कार के एक मामले में अरेस्ट किया गया था। इस दौरान वह पंजाब पुलिस की हिरासत से भाग निकले। उन्होंने कांस्टेबल पर गोली चलाई। आरोप है विधायक ने स्कॉर्पियों चढ़ाने की कोशिश की। हरमीत सिंह पठानमाजरा आप के बागी विधायक हैं। आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पर सोमवार रात बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।
पार्टी से कर ली बगावत, सनौर से हैं विधायक
सनौर से विधायक ने पंजाब में आई बाढ़ को लेकर पार्टी के दिल्ली नेतृत्व और जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव कृष्ण कुमार की आलोचना की थी। इसके कुछ घंटों बाद मंगलवार सुबह हरियाणा में मौजूद पठानमाजरा कथित तौर पर एक सफेद एसयूवी में पंजाब पुलिस की एक टीम को चकमा देकर भाग निकले थे। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।
यह भी पढ़ें:
- पीएम मोदी का चीन दौरा सफल रहा, रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के बाद दिल्ली हुए रवाना
- अफगानिस्तान में रविवार आधी रात आए भूकंप से तबाही, 622 लोगों की मौत की आशंका, हजारों लोग हुए घायल
- यूपी के कानपुर का मामला: बहन के साथ प्रेम संबंध गुजरे नागवार, जिला बदर भाई ने दोस्त के कर डाले टुकड़े-टुकड़े
पूर्व पत्नी ने दर्ज कराया है केस
पठानमाजरा की कथित पूर्व पत्नी ने सोमवार रात 10.17 बजे पटियाला के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में मामल दर्ज कराया था। इसमें कहा गया है कि पठानमाजरा ने 12 फरवरी, 2014 से 12 जून, 2024 के बीच बलात्कार किया था।
गांव डाबरी में पुलिस ने हिरासत में लिया था
विधायक पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 420 और 506 के तहत बलात्कार, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पठानमाजरा के सहयोगी ने कहा कि उन्हें सुबह हरियाणा के करनाल में उनके रिश्तेदारों के गांव डाबरी में उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की गई।
पुलिस का दावा, सफेद एसयूवी से भागे विधायक
पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि जब निवासियों ने पुलिस को उन्हें गिरफ्तार नहीं करने दिया, तो विधायक एक सफेद एसयूवी में भाग गए। उन्होंने कहा कि हंगामे के दौरान गोलियां भी चलीं और एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया।
हरियाणा पुलिस के संपर्क में पंजाब पुलिस
पुलिस सूत्रों के अनुसार पंजाब पुलिस की टीम अब हरियाणा पुलिस के संपर्क में है ताकि पठानमाजरा के खिलाफ एक पुलिसकर्मी पर गोली चलाने और उसे घायल करने का एक और मामला दर्ज किया जा सके। पुलिस के अनुसार केस दर्ज होने के बाद पठानमाजरा ने करनाल के डाबरी गांव में एक रिश्तेदार के घर शरण ली थी।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02
