Home ताजा ख़बरें सेमीकॉन 2025 : दुनिया भर के देशों को भारत पर भरोसा, नाम...

सेमीकॉन 2025 : दुनिया भर के देशों को भारत पर भरोसा, नाम लिए बगैर मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप पर कसा तंज

Modi on Trump: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली में सेमीकॉन इंडिया 2025 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने भारत की ताकत और सेमीकंडक्टर भविष्य में विश्वास का संदेश दिया। अपने संबोधन में उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बगैर उन पर तंज कसा। कहा कि दुनिया भारत पर भरोसा करती है।

Modi on Trump: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली में सेमीकॉन इंडिया 2025 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने भारत की ताकत और सेमीकंडक्टर भविष्य में विश्वास का संदेश दिया। अपने संबोधन में उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बगैर उन पर तंज कसा। कहा कि दुनिया भारत पर भरोसा करती है।

Modi on Trump: राजधानी दिल्ली में आयोजित सेमीकॉन इंडिया 2025 को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दुनिया को भारत की ताकत का अहसास कराया। यहां उन्होंने सीधे विश्व राजनीति और अर्थव्यवस्था की नब्ज़ पर चोट की। पीएम ने कहा कि दुनिया भारत पर भरोसा करती है। दुनिया भारत पर विश्वास करती है। दुनिया भारत के साथ मिलकर सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है।

मोदी ने अपने बयान से ट्रंप को दिया जवाब

पीएम मोदी यह बयान ऐसे समय पर आया है जब डोनाल्ड ट्रंप भारत पर रूसी तेल खरीद को लेकर हमलावर हैं। ट्रंप प्रशासन के आला अधिकारी भी भारत पर लगातार प्रहार कर रहे हैं। पीएम मोदी ने यहां अपने भाषण में किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को साफ तौर पर ट्रंप के आरोपों पर जवाब माना जा रहा है।

भारत ने हर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल रात ही मैं जापान और चीन की यात्रा से लौटा हूं। उन्होंने कहा कि सेमीकॉन इंडिया के इस आयोजन में आए आप सभी लोगों का मैं स्वागत करता हूं। आप सभी विकसित भारत की, आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में हमारे बहुत महत्वपूर्ण भागीदार हैं। कुछ दिन पहले ही इस वर्ष की पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े सामने आए हैं, एक बार फिर भारत ने हर उम्मीद, हर अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया है।

दुनिया भारत के साथ सेमीकंडक्टर बनाने को तैयार

उन्होंने कहा कि यहां दुनिया भर के सेमीकंडक्टर से जुड़े विशेषज्ञ मौजूद हैं। 40-50 से ज़्यादा देशों का प्रतिनिधित्व यहां है और भारत का इनोवेशन और युवा शक्ति भी यहां दिखाई दे रही है। इस संयोजन का एक ही संदेश है कि दुनिया भारत पर भरोसा करती है, दुनिया भारत पर विश्वास करती है और दुनिया भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है।

अब हमें कोई नहीं रोक सकता

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी पिछली शताब्दी तेल से प्रभावित थी, दुनिया का भाग्य तेल के कुओं से तय होता था, लेकिन 21वीं सदी की ताकत एक छोटी सी चिप में सिमटी है। यह चिप भले ही छोटी हो, लेकिन इसमें दुनिया की प्रगति को एक बड़ी गति देने की ताकत है। इसीलिए आज सेमीकंडक्टर का वैश्विक बाजार 600 अरब डॉलर तक पहुंच रहा है।

यह भी पढ़े:

बाजार में भारत की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी

अगले कुछ वर्षों में यह एक ट्रिलियन डॉलर को भी पार कर जाएगा। मुझे विश्वास है कि जिस गति से भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है, इस 1 ट्रिलियन डॉलर के बाजार में भारत की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी होने वाली है। वह दिन दूर नहीं जब भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी।

यह कार्यक्रम राष्ट्र के तकनीकी पुनर्जागरण का प्रतीक : रेखा

कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सेमीकॉन इंडिया केवल एक सेमिनार या कार्यक्रम नहीं है, बल्कि राष्ट्र के तकनीकी पुनर्जागरण का प्रतीक है। जब पूरी दुनिया आपूर्ति श्रृंखला व्यवधानों की समस्याओं से जूझ रही थी, तब प्रधानमंत्री मोदी ने भारत सेमीकंडक्टर मिशन शुरू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version