Bank Holiday in September 2025: सितंबर का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने कुल 15 दिन बैंकों में अवकाश रहेंगे। ऐसे में जरूरी है कि आप यह जानकारी रखें कि किस दिन बैंक खुला है और किस दिन बंद। यह जानने के पढ़ें पूरी खबर। नीचे दी गई है पूरी सूची।
Bank Holiday in September 2025: आजकल ऑनलाइन पेमेंट पर एक बड़ा वर्ग निर्भर है। यूपीआई से हर छोटी बड़ी चीज का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल भी आसान है। इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग से लोगों के काम बेहद आसान हो गए हैं। लोगों को हर काम के लिए बैंक तो अब नहीं जाना पड़ता।
जाने किस- किस दिन खुले रहेंगे बैंक
हालांकि, कुछ काम अब भी ऐसे हैं जिनके लिए ग्राहकों को अपने बैंक की शाखा में जाना पड़ता है। इसलिए हमारे लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि जिस दिन हम बैंक जा रहे हैं, उस दिन बैंक खुला है या बंद। सितंबर का महीना शुरु हो चुका है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि इस महीने कितने दिन बैंक खुले रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें
- पंजाब में पुलिस हिरासत से फरार आम आदमी पार्टी विधायक हरमीत सिंह, कांस्टेबल को मारी गोली, स्कॉर्पियो चढ़ाई
- पीएम मोदी का चीन दौरा सफल रहा, रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के बाद दिल्ली हुए रवाना
- अफगानिस्तान में रविवार आधी रात आए भूकंप से तबाही, 622 लोगों की मौत की आशंका, हजारों लोग हुए घायल
- यूपी के कानपुर का मामला: बहन के साथ प्रेम संबंध गुजरे नागवार, जिला बदर भाई ने दोस्त के कर डाले टुकड़े-टुकड़े
आपके शहर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
3 से 5 सितंबर तक
- 3 सितंबर – कर्मा पूजा होने की वजह से रांची और पटना में बैंक बंद रहेंगे
- 4 सितंबर – फर्स्ट ओणम होने के कारण त्रिवेंद्रम और कोच्चि में बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 5 सितंबर – ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी/थिरुवोनम/मिलाद-ए-शरीफ है, इसलिए दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं
6 से 7 और 12 से 13 सितंबर
- 6 सितंबर – ईद-ए-मिलाद की वजह से जम्मू, श्रीनगर और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे
- 7 सितंबर – पूरे देश के बैंकों का रविवार का अवकाश रहेगा
- 12 सितंबर – ईद-ए-मिलाद के बाद का शुक्रवार है जिसके कारण जम्मू और श्रीनगर के बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 13 सितंबर – महीने का पहला शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंकों की अवकाश रहेगा
14 और 21 से 23 सितंबर तक
- 14 सितंबर – पूरे देश के बैंकों की रविवार की छुट्टी रहेगी
- 21 सितंबर – रविवार का अवकाश रहेगा जिसकी वजह से देश के सभी बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे
- 22 सितंबर – नवरात्र स्थापना के कारण जयपुर के बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 23 सितंबर – महाराजा हरि सिंह जयंती होने की वजह से जम्मू में बैंक बंद रहेंगे
27 से 30 सितंबर तक
- 27 सितंबर – महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
- 28 सितंबर – रविवार का अवकाश होने के कारण पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 29 सितंबर – महा सप्तमी/दुर्गा पूजा है, इसलिए कोलकाता, गुवाहाटी और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे
- 30 सितंबर को महा अष्टमी/दुर्गा पूजा के कारण कोलकाता, त्रिपुरा और भुवनेश्वर समेत कई जगहों पर बैंकों की छुट्टी रहेगी
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02
