Aamir Khan Ex Wife Kiran Rao Film Laapata Ladies To Release On 2st March Film New Poster Is Out

[ad_1]

Laapataa Ladies: किरण राव एक बतौर डायरेक्टर एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. साल 2011 में धोबी घाट से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने के बाद अब वह लापती लेडीज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. 

इस दिन रिलीज होगी किरण राव की ‘लापता लेडीज’ 
फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है. जियो स्टूडियोज ने फिल्म का दिलचस्प पोस्टर जारी किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. पोस्टर में दो महिलाआं घूंघट से अपना चेहरा ढंकी हुई हैं और एक आदमी सिर पर शहरा बांधे हाथ में सूटकेस लेकर कहीं जाते हुए दिखाई दे रहा है.


किरण राव के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अगले साल 1 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. बता दें कि कुछ दिन पहले फिल्म का टीजर सामने आया है, जिसे दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखने को मिला.

आमिर खान ने किया प्रोड्यूस
बता दें कि जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, ‘लापता लेडीज’ किरण राव को डायरेक्ट किया है. तो वहीं आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है. फिल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग स्नेहा देसाई द्वारा लिखे गए हैं, जबकि बाकी डायलॉग को दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखे गए हैं.

बता दें कि लापता लेडीज में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं. यह दो युवा दुल्हनों की कहानी है, जो एक ट्रेन यात्रा से अलग हो जाती हैं. ये एक कॉमेडी फिल्म है, जिसकी स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है.

ये भी पढ़ें: Tiger 3 Box Office Collection Day 10: मंगलवार को धड़ाम से गिरी सलमान खान की फिल्म की कमाई, 250 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल



[ad_2]