
[ad_1]
ABP Southern Rising Summit 2023: एबीपी नेटवर्क के खास कार्यक्रम द सदर्न राइजिंग समिट 2023 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने परिसीमन को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि अगर 2026 में परिसीमन होता है तो इससे दक्षिण के राज्यों को भारी नुकसान होगा.
तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि सटालिन ने कहा, ”1970 में केंद्र सरकार ने बढ़ती जनसंख्या को काबू करने के लिए कार्यक्रम चलाए. हमने (दक्षिण के राज्य) इसका अच्छी तरह से क्रियान्वयन किया. वहीं दूसरे राज्यों ने ऐसा नहीं किया. आज दक्षिण के राज्यों के खिलाफ ये इस्तेमाल किया जा रहा है. परिसीमन से दक्षिण के राज्यों को अच्छा काम करने पर सजा देने की साजिश रची जा रही है.”
उन्होंने कहा, ”लोकसभा की सीट बढ़ाएं बिना परिसीमन होता है तो हमें आठ सीटों को नुकसान होगा. ऐसे में तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटें घटकर 31 रह जाएगी. हम परिसीमन करने की प्रक्रिया से दो साल दूर है. ऐसे में परिसीमन होता है तो तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की लोकसभा सीट कम हो जाएगी. ये दक्षिण के राज्यों की आवाज दबाने की कोशिश है.”
[ad_2]











