Aarya Season 3 Trailer Out Sushmita Sen Dialogues Stole Hearts Action Packed Hotstar Special Series Releasing On 3rd November

[ad_1]

Aarya Season 3 Trailer Out: सुष्मिता सेन की मोस्ट अवेटेड सीरीज के सीक्वल ‘आर्या 3’ का ट्रेलर आउट हो गया है. फैंस को इस सीरीज का लंबे अर्से से इंतजार है. ‘आर्या 3’ इसी साल 3 नवंबर को रिलीज हॉटस्टार पर रिलीज होगी. इससे पहले ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसमें सुष्मिता सेन एक बार फिर जबरदस्त एक्शन के साथ दिखाई दे रही हैं. ट्रेलर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है और अब फैंस को सीरीज के रिलीज होने का इंतजार है.

राम माधवानी के क्राइम ड्रामा ‘आर्या 3’ में इस बार सुष्मिता सेन एक गैंगस्टर के किरदार में दिखाई देने वाली हैं. अपने तीन बच्चों को गैंगस्टरों की दुनिया से बचाते-बचाते इस बार वह खुद एक गैंगस्टर बन गई हैं, जो एक किले में रहती है और अफीम तस्करी का कारोबार करती है. ट्रेलर में सुष्मिता को अफीम फार्म के मालिक से जबरदस्ती साइन लेते हुए भी देखा जा सकता है.

इला अरुण का खास किरदार
ट्रेलर में गैंगस्टर बनी सुष्मिता अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी डील करती हैं जिसकी कीमत रूसियों ने एक हजार करोड़ रुपए लगाई है. ‘आर्या 3’ में इला अरुण भी खास किरदार में दिखाई दे रही हैं जो कि आर्यै के बिजनेस को चौपट करने की साजिशें करती नजर आने वाली हैं. ट्रेलर में आर्या को गोली भी लगती है जिसके बाद वे घायल होकर जमीन पर गिर जाती है. सीरीज में माया सराओ और गीतांजलि कुलकर्णी भी अहम रोल अदा करते दिखाई देंगे

गौरी सावंत के किरदार से जीता था दिल
सुष्मिता सेन आखिरी बार अपनी सीरीज ताली में नजर आई थीं जिसमें उन्होंने ट्रांसजेंडर गौरी सावंत का किरदार निभाया था. अपनी आवाज और तीखे तेवर के साथ सुष्मिता ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. लोगों ने उनके ताली में उनके किरदार की खूब तारीफ की थी.

ये भी पढ़ें: एक दिन के लिए Shah Rukh Khan बन गईं तो क्या करेंगी Anushka Sharma? एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब, कहा- ‘इनके बर्थडे पर उठकर मैं…’

[ad_2]