Facebook Twitter Website WhatsApp Youtube
  • भारत
  • विश्व
  • अर्थ
  • खेल
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • संस्कृति एवं परंपरा
  • सनातन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
  • अपराध
  • क़ानून
  • प्रेरणा
  • सरोकार
  • अन्य…
    • संगीत
    • फोटोग्राफी
    • यात्रा
    • लाइफस्टाइल
    • वीडियो
    • बाल जगत
    • साहित्य
    • स्वाद
    • स्त्री विमर्श
    • फैशन
    • प्रसिद्द फोटो
    • युवा संसार
    • प्रेरणा
    • राजनीति
    • धर्म
    • वास्तु
    • फीचर्ड
    • रक्षा जगत
    • विज्ञान
    • टेक
    • शिक्षा
    • सत्य इतिहास
    • समीक्षा
Search
SatyawartaSatywartaSatya Dharm Aur Soochna Karm
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Tuesday, July 28, 2026
Sign in / Join
Facebook
Twitter
Vimeo
Youtube
Logoसत्यावार्तासत्य धर्म सूचना कर्म
Google search engine
  • भारत
  • विश्व
  • अर्थ
  • खेल
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • संस्कृति एवं परंपरा
  • सनातन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
  • अपराध
  • क़ानून
  • प्रेरणा
  • सरोकार
  • अन्य…
    • संगीत
    • फोटोग्राफी
    • यात्रा
    • लाइफस्टाइल
    • वीडियो
    • बाल जगत
    • साहित्य
    • स्वाद
    • स्त्री विमर्श
    • फैशन
    • प्रसिद्द फोटो
    • युवा संसार
    • प्रेरणा
    • राजनीति
    • धर्म
    • वास्तु
    • फीचर्ड
    • रक्षा जगत
    • विज्ञान
    • टेक
    • शिक्षा
    • सत्य इतिहास
    • समीक्षा
Home ताजा ख़बरें खूनी प्रदर्शन के बाद नेपाल के 10 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, पीएम...
  • ताजा ख़बरें
  • क्राइम
  • देश
  • युवा संसार
  • राजनीतिवार्ता
  • विदेश

खूनी प्रदर्शन के बाद नेपाल के 10 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, पीएम केपी ओली भी दुबई भागने की फिराक में

Gen Z Protest Nepal: रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री ओली को नेपाल से ले जाने के लिए एक निजी एयरलाइन, हिमालय एयरलाइंस, को स्टैंडबाय पर रखा गया है। बढ़ते राजनीतिक उथल-पुथल और कई मंत्रियों के इस्तीफों के बीच, ओली ने नेपाल से जाने से पहले उप-प्रधानमंत्री को कार्यकारी जिम्मेदारियाँ सौंप दी हैं।

By
Kamal
-
September 9, 2025
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
Linkedin
Copy URL
    नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली। सोशल मीडिया

    Gen Z Protest Nepal: रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री ओली को नेपाल से ले जाने के लिए एक निजी एयरलाइन, हिमालय एयरलाइंस, को स्टैंडबाय पर रखा गया है। बढ़ते राजनीतिक उथल-पुथल और कई मंत्रियों के इस्तीफों के बीच, ओली ने नेपाल से जाने से पहले उप-प्रधानमंत्री को कार्यकारी जिम्मेदारियाँ सौंप दी हैं।

    Gen Z Protest Nepal: नेपाल में छात्रों के भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच पीएम केपी शर्मा ओली दुबई भाग सकते हैं। नेपाली मीडिया में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री इलाज करवाने के लिए दुबई जा सकते हैं। नेपाली प्रधानमंत्री के दुबई जाने की संभावना को लेकर रिपोर्ट उस वक्त आई है, जब नेपाल में दर्जनों जगहों पर दूसरे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है और हिंसा हो रही है।

    गृहमंत्री, स्वास्थ्य और कृषि समेत 10 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

    दूसरी तरफ नेपाल सरकार के गृहमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और कृषि मंत्री समेत 10 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री ओली का इस्तीफा मांग रहे हैं। प्रधानमंत्री ओली के करीबी सूत्रों के हवाले से उनके देश छोड़कर दुबई जाने को योजना की जानकारी सामने आ रही है। दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के राष्ट्रपति के निजी आवास को फूंक दिया है। जबकि सरकार ने त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) के कर्मचारियों को वीआईपी यातायात के प्रबंधन के लिए हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।

    देश छोड़कर फरार हो सकते हैं कई नेता

    माना जा रहा है कि लोगों के आक्रोश से बचने के लिए कई नेता देश छोड़कर फरार हो सकते हैं। टीआईए के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि “एक अनौपचारिक निर्देश जारी किया गया है। यह संभावना है कि नेता, काठमांडू को असुरक्षित मानते हुए, यात्रा करने का प्रयास कर सकते हैं, जिससे वीआईपी यातायात बढ़ सकता है। इसलिए, कर्मचारियों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है।”

    स्टैंडबाय पर रखा हिमालय एयरलाइंस का प्लेन

    रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री ओली को नेपाल से ले जाने के लिए एक निजी एयरलाइन, हिमालय एयरलाइंस, को स्टैंडबाय पर रखा गया है। बढ़ते राजनीतिक उथल-पुथल और कई मंत्रियों के इस्तीफों के बीच, ओली ने नेपाल से जाने से पहले उप-प्रधानमंत्री को कार्यकारी जिम्मेदारियाँ सौंप दी हैं। दूसरी तरफ पूर्व उप-प्रधानमंत्री के आवास पर भी पथराव किया गया है। प्रदर्शनकारी केपी ओली की पार्टी के नेता और पूर्व उप-प्रधानमंत्री रघुवीर महासेठ के जनकपुर स्थित आवास पर पथराव कर रहे हैं।

    काठमांडू और आसपास के जिलों में हालात बेकाबू

    नेपाली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को हुए खूनी प्रदर्शनों के बाद मंगलवार को भी देश की राजधानी काठमांडू और आसपास के जिलों में हालात बेकाबू हैं। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार को 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगाया गया प्रतिबंध हटाना पड़ा, लेकिन तब तक हालात हाथ से निकल चुके थे। कम से कम 19 लोगों की अभी तक मौत होने की रिपोर्ट है और 300 से ज्यादा के घायल हैं।

    यह भी पढ़ें:

    • नेपाल में हिंसा का भारत में बड़ा असर, सीमा पार से बातचीत बंद, बेटी-रोटी वालों को नहीं मिल रही खोज-खबर
    • ये है नेपाल में हिंसा की असली वजह, सोशल मीडिया से कमाई का जरिया बाधित होने से उग्र हुए युवा
    • सोशल मीडिया एप्स पर बैन के बाद नेपाल में भड़की हिंसा, सड़कों पर युवा; 19 की मौत और सैकड़ों घायल
    • भारत ने हासिल किया हॉकी वर्ल्ड कप का टिकट, कोरिया को 4-1 हराकर 8 साल बाद जीता एशिया कप

    ओली के इस्तीफे से कम कुछ मंजूर नहीं

    पुलिस की तरफ से फायरिंग ने युवाओं को गुस्से में भर दिया है और अब उन्हें केपी शर्मा ओली के इस्तीफे से कम कुछ मंजूर नहीं है। प्रतिबंधों और पुलिस फायरिंग के बावजूद छात्र-युवाओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। आंदोलन सिर्फ सोशल मीडिया बैन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अब यह भ्रष्टाचार, बदइंतजामी और लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन के खिलाफ एक व्यापक नागरिक असंतोष में बदल गया है।

    नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष के आवास को फूंका

    ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष के आवास को भी प्रदर्शनकारियों ने फूंक दिया है। आपको बता दें कि नेपाल में केपी शर्मा ओली की सरकार नेपाल कांग्रेस के समर्थन से चल रही है। नेपाल में लोकतंत्र लागू होने के बाद से अभी तक किसी भी प्रधानमंत्री ने अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया है। नेपाल में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत हासिल नहीं हो पाई है।

    आधा दर्जन वाहनों को भी आग के हवाले किया

    रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारी सत्तारूढ़ पार्टी के नेता और नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा के आवास पर पहुंच गए और वहां कब्जा कर लिया। स्थिति हिंसक होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने उनकी संपत्ति में आग लगा दी। इसके अलावा कम से कम आधा दर्जन वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया है।

    सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

    • TAGS
    • "Gen Z" protests Nepal
    • Anti-government protests Nepal
    • Casualties Nepal protests
    • Freedom of expression Nepal
    • Kathmandu riots
    • Nepal social media blackout
    • Nepal violence
    • Police brutality Nepal
    • Social media ban Nepal
    • Social media regulation Nepal
    • Youth protests Nepal
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
    Linkedin
    Copy URL
      Previous articleनेपाल में हिंसा का भारत में बड़ा असर, सीमा पार से बातचीत बंद, बेटी-रोटी वालों को नहीं मिल रही खोज-खबर
      Next articleनेपाल में दूसरे दिन भी युवाओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के आवास पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा, ओली का मांगा इस्तीफा
      Kamal
      http://satyawarta.com

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      जम्मू-कश्मीर में आतंकी उमर नबी के आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, जानें क्या मिला?

      कानपुर के ओपीएफ में बनीं राम मंदिर के आकाशचुंबी शिखर पर फहरी धर्म ध्वजा

      आज भी फेमस हैं धर्मेंद्र के ये डायलाग, जय-वीरू की दोस्ती ने कायम की मिसाल

      बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने दुनिया को कहा अलविदा, 300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

      पुतिन के भारत दौरे से पहले मास्को पहुंचे जयशंकर, बोले- दुनिया में स्थिरता लाएंगे भारत- रूस

      दिल्ली ब्लास्ट में पंजाब के एक डाक्टर का सामने आया नाम, एनआईए ने की पूछताछ

      एडिटर्स च्वाइस

      आज भी फेमस हैं धर्मेंद्र के ये डायलाग, जय-वीरू की दोस्ती ने कायम की मिसाल

      November 24, 2025

      बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने दुनिया को कहा अलविदा, 300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

      November 24, 2025

      कश्मीरी पंडितों के डाला रहस्य और रोमांच का तड़का, फिल्म की जगह बना डाली खिचड़ी

      November 7, 2025

      पापुलर ख़बरें

      जम्मू-कश्मीर में आतंकी उमर नबी के आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, जानें क्या मिला?

      November 25, 2025

      कानपुर के ओपीएफ में बनीं राम मंदिर के आकाशचुंबी शिखर पर फहरी धर्म ध्वजा

      November 25, 2025

      आज भी फेमस हैं धर्मेंद्र के ये डायलाग, जय-वीरू की दोस्ती ने कायम की मिसाल

      November 24, 2025

      अन्य कैटेगरी

      • देश1852
      • धर्म1332
      • मनोरंजन1202
      • विदेश1148
      • ताजा ख़बरें830
      • स्वास्थ्य738
      • शिक्षा634
      • युवा संसार192
      • अर्थवार्ता106
      • राजनीतिवार्ता104
      • लाइफस्टाइल85
      • क्राइम82
      • यात्रा82
      • खेल78
      • हादसा65
      SatywarataSatyawartaLeading News Website

      हमारे बारे में

      "सत्यवर्ता हिंदी समाचार आपकी विश्वसनीय खबरों का स्रोत है। हमारा मिशन पठकों को सटीक जानकारी प्रदान करके सूचित और सक्रिय समुदायों को बढ़ावा देना है। सत्यवर्ता हिंदी समाचार के साथ अपडेट रहें।"

      Contact us: contact@satyawarta.com

      हमसे जुड़ें

      Facebook
      Youtube
      Instagram
      Twitter
      GoogleGoogle

      © 2023 Satyawarta, All right Reserved| Powered by HOD Solutions

      • भारत
      • विश्व
      • अर्थ
      • खेल
      • साक्षात्कार
      • सम्पादकीय
      • मनोरंजन
      • संस्कृति एवं परंपरा
      • सनातन
      • करियर
      • स्वास्थ्य
      • गैजेट्स
      • अपराध
      • क़ानून
      • प्रेरणा
      • सरोकार
      • अन्य…
      MORE STORIES

      बालों के विकास को बढ़ावा देने और रूसी को कम करने...

      satyawarta - December 20, 2024 0

      सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही रोकी संभल मस्जिद विवाद...

      satyawarta - November 30, 2024 0

      मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार: सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, सीपीएसयू को...

      satyawarta - December 27, 2024 0
      Go to mobile version