Home मनोरंजन After Rashmika Mandanna Kajol Devgn Changing Clothes Deepfake Video Viral

After Rashmika Mandanna Kajol Devgn Changing Clothes Deepfake Video Viral

[ad_1]

Kajol DeepFake Video: रश्मिका मंदाना बीते दिनों अपने डीप फेक वीडियो की वजह से खूब सुर्खियों में पर रहीं. वहीं रश्मिका के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इस तकनीक का शिकार हो चुकी हैं. जी हां, काजोल का एक अश्लील वीडियो सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बन चुका है.

रश्मिका मंदाना के बाद अब Kajol हुईं DeepFake वीडियो की शिकार
वीडियो में डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर एक्ट्रेस को अश्लील तरीके से पेश किया गया है. डीपफेक से एडिट किए गए वीडियो में एक्ट्रेस को कपड़े बदलते हुए देखा जा सकता है. काजोल का यह वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है. उनके फैंस इस वीडियो पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि ‘कैमरे में कपड़े बदलते कैद हुई काजोल देवगन.’

कपड़े बदलते हुए एक्ट्रेस की अश्लील तस्वीरें वायरल 
वीडियो में आप देख सकते हैं कि काजोल कैमरा के सामने कपड़े चेंज करती हुई नजर आ रही हैं. हांलाकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये काजोल नहीं हैं, बल्कि एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर हैं. उन्होंने अपने इस वीडियो को टिक-टॉक पर शेयर किया था, जो काफी वायरल हुआ था. बता दें कि इस वीडियो को उन्होंने जून के महीने में शेयर किया था. वहीं अगर आप इस वीडियो को ध्यान से देखेंगे, तो कई बार चेहरा बदलता हुआ दिखाई देगा. 

रश्मिका मामले में पुलिस ने लिया एक्शन 
बता दें कि रश्मिका मंदाना वाले मामले में दिल्ली पुलिस ने 10 नवंबर को इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी. जिसके बाद उन्होंने 15 नवंबर को आरोपी को ढूंढ निकाला. जी हां, दिल्ली पुलिस की ifso यूनिट ने बिहार के रहने वाले 19 साल के युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की है. 

ये भी पढ़ें: Akansha Dubey Murder Case: आकांक्षा दुबे मर्डर केस में मुख्य आरोपी समर सिंह को मिली जमानत, 7 महीने बाद हुए जेल से रिहा



[ad_2]

Exit mobile version