Home ताजा ख़बरें कैटरीना कैफ ने बेबी ब्वाय को दिया जन्म, विक्की कौशल से शादी...

कैटरीना कैफ ने बेबी ब्वाय को दिया जन्म, विक्की कौशल से शादी के चार साल बाद गोद भरी

Katrina Kaif Baby:बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और उनके पति एक्टर विक्की कौशल पिछले काफी समय से अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर काफी उत्साहित थे। आखिरकार उनका इंतजार खत्म हुआ और कैटरीना ने एक बेबी ब्वाय को जन्म दिया। इसी खुशी को दोनों ने अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

अभनेत्री कैटरीना कैफ बनीं मां। सोशल मीडिया

Katrina Kaif Baby:बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और उनके पति एक्टर विक्की कौशल पिछले काफी समय से अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर काफी उत्साहित थे। आखिरकार उनका इंतजार खत्म हुआ और कैटरीना ने एक बेबी ब्वाय को जन्म दिया। इसी खुशी को दोनों ने अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

Katrina Kaif Baby:कटरीना कैफ ने सितंबर में एक खूबसूरत पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। अब उनके घर खशियों ने दस्तक दे दी है। विक्की ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। खबर शेयर करते हुए विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा – ब्लेस्ड और साथ में ऊं लिखा। पोस्ट में उन्होंने जानकारी दी कि बेटे का जन्म 7 अक्टूबर को हुआ है।

अनाउंसमेंट के बाद से ही आने लगी थी बधाईयां

अनाउंसमेंट के तुरंत बाद इंडस्ट्री के अन्य सेलेब्स और दोस्त नए माता-पिता को शुभकामनाएं भेजने लगे। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, बधाई हो आप दोनों बहुत खुश हैं।” नीति मोहन ने भी टिप्पणी की, “ओएमजी!!!! वधाईयां बता दें कि 23 सितंबर को, दोनों ने घोषणा की थी कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं, और इसे अपने जीवन का सबसे अच्छा अध्याय बताया था। अब इस खबर के बाद से कपल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

विक्की कौशल ने जाहिर की थी एक्साइटमेंट

मुंबई में आयोजित युवा कॉन्क्लेव के सेकेंड एडिशन में विक्की कौशल ने पिता बनने की अपनी खुशी जाहिर की थी। जब उनसे पूछा गया कि पिता बनने के बाद उन्हें सबसे ज्यादा किस बात का इंतजार है, तो विक्की ने हंसते हुए कहा, “सिर्फ एक पिता बनने का।” विक्की ने आगे कहा,”मैं वाकई इसके लिए उत्सुक हूं… मुझे लगता है कि यह एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है। एक्साइटमेंट का टाइम बस आ ही गया है, तो दुआ है कि जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाए।” कटरीना और विक्की ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में एक निजी समारोह में शादी की थी।

यह भी पढ़े :

शादी के 4 साल बाद पैरेंट्स नें विक्की-कैटरीना

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में शादी की थी। ये शादी बेहद प्राइवेट रखी गई थी जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। बाद में कपल ने मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी दी थी जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे थे। वहीं अब शादी के चार साल बाद दोनों पैरेंटहुड की नई यात्रा शुरू कर चुके हैं। ऐसे में लोग कपल को प्यार और शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version