Home ताजा ख़बरें मौसम जम्मू में बर्फबारी का असर यूपी तक पहुंचा, चलने लगी सर्द हवाएं,...

जम्मू में बर्फबारी का असर यूपी तक पहुंचा, चलने लगी सर्द हवाएं, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

UP Weather Update: बुधवार को जम्मू कश्मीर में हुई बफबारी का असर मैदानी इलाकों तक हुआ है। उप्र में भी गुरुवार सुबह से ही सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। लगातार यूपी का तापमान गिर रहा है। तीन दिन में रात का पारा गिर सकता है।

UP Weather Update: बुधवार को जम्मू कश्मीर में हुई बफबारी का असर मैदानी इलाकों तक हुआ है। उप्र में भी गुरुवार सुबह से ही सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। लगातार यूपी का तापमान गिर रहा है। तीन दिन में रात का पारा गिर सकता है।

UP Weather Update: मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे में रात के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस पारा गिरने के आसार जताए हैं। आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से गंगा के मैदानी हिस्सों में सर्दी के रूप में असर दिखना शुरू हो जाएगा। ऐसे में यूपी का भी मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में रात के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़कने के आसार जताए हैं। इससे दिन में औसत तापमान बना रहेगा लेकिन सुबह और शाम के समय सर्दी का अहसास होना शुरू हो जाएगा।

यूपी के कानपुर का मौसम

इधर, बुधवार को दिन में धूप खिलने से शहरवासियों को हल्की तपिश ने परेशान किया। सीएसए कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान केंद्र में बुधवार को अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी का अधिकतम प्रतिशत 91 और न्यूनतम प्रतिशत 42 रहा। उत्तर-पूर्व दिशा से 4.7 किमी प्रति घंटा की औसत गति से हवा चलती रही।

यह भी पढ़े :

रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आगामी तीन दिनों में आसमान साफ रहने से तेज धूप निकलने के आसार हैं। इसी बीच नौ किमी प्रति घंटा की गति से उत्तर पश्चिमी दिशा से हवा चलेगी जिससे गंगा के मैदानी क्षेत्र में सर्दी का असर बढ़ेगा। रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version