Home ताजा ख़बरें अभिनेत्री और मॉडल जरीन खान का लंबी बीमारी के बाद निधन, शोक...

अभिनेत्री और मॉडल जरीन खान का लंबी बीमारी के बाद निधन, शोक में बॉलीवुड इंडस्ट्री

Zarine Khan Death: अपने दौर की जानी-मानी मॉडल और अभिनेत्री जरीन कतरक/जरीन खान का शुक्रवार सुबह देहांत हो गया। 81 वर्षीय जरीन लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन पर शबाना आजमी, नीलम कोठारी, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी सहित कई कलाकारों ने शोक जताया।

संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन। सोशल मीडिया

Zarine Khan Death: अपने दौर की जानी-मानी मॉडल और अभिनेत्री जरीन कतरक/जरीन खान का शुक्रवार सुबह देहांत हो गया। 81 वर्षीय जरीन लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन पर शबाना आजमी, नीलम कोठारी, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी सहित कई कलाकारों ने शोक जताया।

Zarine Khan Death: जरीन कतरक ने 1960 के दशक में फैशन और विज्ञापन उद्योग में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनकी खूबसूरती और सादगी ने उन्हें उस दौर की शीर्ष मॉडलों की सूची में शामिल किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी। देव आनंद के साथ साल 1963 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘तेरे घर के सामने’ में नजर आईं। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया।

परिवार और निजी जीवन

जरीन ने वर्ष 1966 में अभिनेता-निर्देशक संजय खान से शादी की थी। दोनों के चार बच्चे हैं। सुजैन खान, जायेद खान, सिमोन अरोड़ा और फराह अली खान। उनका परिवार फिल्म, बिज़नेस और डिजाइन की दुनिया से गहराई से जुड़ा है। एक मॉडल, अभिनेत्री और बाद में इंटीरियर डिजाइन की प्रेरणा बनने वाली जरीन कतरक ने अपनी ज़िंदगी गरिमा और आत्मविश्वास के साथ जी। उनकी सौम्यता और कला के प्रति लगाव ने उन्हें हमेशा यादगार बनाया।

फिल्म फोटोग्राफर वीरल भयानी ने की पुष्टि

इस दुखद खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्म फोटोग्राफर वीरल भयानी ने अपने पोस्ट के जरिए जरीन कतरक के निधन की जानकारी दी है। उनके पोस्ट में बताया गया कि जरीन की मौत उम्र से जुड़ी बीमारियों के चलते हुई है। वह लंबे समय से बिस्तर पर ही थीं।

2020 में हुई इस बीमारी के बाद हुआ था ऐसा हाल

साल 2020 में सुजैन खान की मां जरीन खान कोरोना संक्रमित हो गई थीं। उसके बाद से उनकी तबीयत काफी खराब रहने लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोरोना के संक्रमित होने के बाद से ही उन्हें कई तरह की बीमारियों ने घेर लिया था।

यह भी पढ़े :

जरीन खान का दमदार करियर

जरीन खान ने करियर की शुरुआत बतौर एक्ट्रेस और मॉडल के रूप में की थी। वह साल 1963 में रिलीज हुई फिल्म तेरे घर के सामने में देव आनंद के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने क्लासिक फिल्म एक फूल दो माली में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर भी काम किया था। फिल्मों से अलग जरीन खान फैशन और इंटीरियर डिजाइनिंग की दुनिया में भी एक जाना-पहचाना नाम थीं। उनकी सौम्यता, स्टाइल और डिज़ाइन सेंस ने उन्हें एक मजबूत पहचान दिलाई थी।

संजय खान से शादी बनी सुर्खियों का हिस्सा

जरीन कतरक खान ने साल 1966 में एक्टर संजय खान से शादी की थी। दोनों की शादी उस दौर में काफी चर्चा में रही थी। ये जोड़ी चार बच्चों की माता-पिता बनी- सुजैन खान, सिमोन अरोड़ा, फराह अली खान और जायेद खान। -जरीन खानके निधन से खान परिवार और बॉलीवुड इंडस्ट्री गहरे शोक में है। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version