Ahan Shetty Heartwarming Birthday Note For Sister Athiya Shetty Actress Reply Viral | Athiya Shetty Birthday: आथिया शेट्टी के बर्थडे पर भाई अहान का इमोशल नोट, एक्ट्रेस बोलीं

[ad_1]

Athiya Shetty Birthday: एक्ट्रेस आथिया शेट्टी 5 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. आथिया को फैंस और सेलेब्स सभी विश कर रहे हैं. आथिया के भाई अहान ने भी खास अंदाज में अपनी बहन को बर्थडे विश किया. साथ ही एक खूबसूरत सी फोटो शेयर की. अहान और आथिया खास बॉन्ड शेयर करते हैं.

अहान ने किया बहन को विश
अहान ने पोस्ट में लिखा- हैप्पी बर्थडे आथिया. आपको हमेशा प्यार और खुशियां मिले. आप पहले दिन से मेरे साथ हैं और मेरे मुश्किल समय में मेरे साथ खड़ी रही हैं. मैं ये एक्सप्रेस भी नहीं कर सकता कि आपका प्यार और केयर मेरे लिए क्या मायने रखता है.

इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए आथिया ने लिखा- क्या तुम ठीक हो? इसके अलावा उन्होंने एक और कमेंट किया, जिसमें लिखा था- लव यू. अहान के पोस्ट पर पिता सुनील शेट्टी ने भी कमेंट किया है. उन्होंने कमेंट करते हुए रेड हार्ट बनाए हैं. आथिया की मां माना शेट्टी ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया है. माना ने आथिया के बचपन की एक खूबसूरत सी फोटो शेयर की है.

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी आथिया को विश किया है.

ऐसा रहा है आथिया का करियर

आथिया के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने 2015 में फिल्म हीरो से डेब्यू किया था. फिल्म फ्लॉप रही थी. इसके बाद वो 27 में मुबारकां में नजर आईं. उन्होंने नवाबजादे में स्पेशल अपीरियंस भी दी. इसके अलावा वो 2019 में फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में दिखीं. आथिया की सारी फिल्में चल नहीं पाईं. उन्हें अभी तक वो सफलता नहीं मिली है जिसकी उन्हें तलाश है. 2019 के बाद से वो किसी फिल्म में नहीं दिखीं.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो आथिया की शादी क्रिकेटर केएल राहुल के साथ हुई है.

ये भी पढ़ें- 4 से साल एक हिट के लिए तरस रही हैं Kangana Ranaut, बैक-टू-बैक दी 5 फ्लॉप फिल्में, Tejas का भी निकल रहा दम

[ad_2]