अहमदाबाद प्लेन क्रैश प्लेन क्रैश से पहले क्या-क्या हुआ? फ्यूल कटऑफ नहीं है असल वजह, हुआ नया खुलासा

अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान एआई 171 के क्रैश की जांच में नया मोड़ आया है। यह तथ्य पश्चिमी मीडिया की ओर से पायलटों को दोषी ठहराने के दावे को खारिज करता है। विमान के मलबे से पता चला कि बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी थी। क्रैश से पहले विमान में लाइट का फल्चुएशन हो रहा था।

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश का फाइल फोटो।

अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान एआई 171 के क्रैश की जांच में नया मोड़ आया है। यह तथ्य पश्चिमी मीडिया की ओर से पायलटों को दोषी ठहराने के दावे को खारिज करता है। विमान के मलबे से पता चला कि बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी थी। क्रैश से पहले विमान में लाइट का फल्चुएशन हो रहा था।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद पश्चिमी मीडिया ने पायलटों को दोषी बताना शुरू कर दिया था। उनका दावा था कि पायलट ने जानबूझकर विमान का फ्यूल कटऑफ कर दिया था। हालांकि, अब मिले तथ्यों के एक नया एंगल निकालकर सामने आया है, जिसने पश्चिमी मीडिया के दावों को खारिज कर दिया है।

जांच में चौंकाने वाले मिले सुबूत

बीती 12 जून को अहमदाबाद में उड़ान के कुछ सेकेंड में ही दुर्घटना का शिकार हुआ एअर इंडिया के विमान एआई 171 के मलबे से कुछ चौंकाने वाले सबूत मिले हैं। विमान का पिछला हिस्सा (पूंछ) आग में नहीं जला था, जिसमें इलेक्ट्रिक आग के संकेत मिले हैं।

एकमात्र बचे यात्री ने बताया लाइट बार-बार जा रही थी

जांच अधिकारियों के अनुसार, क्रैश से पहले विमान की बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी थी। हादसे में एकमात्र बचे यात्री विश्वास कुमार रमेश ने भी बताया है कि प्लेन क्रैश से पहले विमान की लाइट बार-बार जा रही थी, जो बिजली सप्लाई में खराबी की तरफ संकेत करता है।

सीट बेल्ट से जकड़ा मिला था क्रू मेंबर का शव

दरअसल प्लेन क्रैश में विमान का पिछला आग से बच गया था। यहां एक केबिन क्रू मेंबर का शव भी बरामद हुआ है, जो सीट बेल्ट से जकड़ी हुई थी और टक्कर के कारण उसकी मौत हुई। हादसे के 72 घंटे बाद मिला यह शव अग्निशमन रसायनों के कारण बुरी तरह से सड़ गया था। हालांकि, इससे यह साफ हो गया कि विमान के पिछले हिस्से में मौजूद चीजें भी सलामत थीं।

विमान के पिछले हिस्से में आई थी खराबी

अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने से पहले यह फ्लाइट दिल्ली से अहमदाबाद आई थी। इस दौरान विमान के STAB POS XDCR में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे अहमदाबाद में ठीक किया गया था। यह कंपोनेंट प्लेन के पिछले हिस्से में ही मौजूद था।

यह भी पढ़े : अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, 241 यात्रियों के साथ पूर्व सीएम की भी मौत, एक यात्री जिंदा बचा, हादसे की जांच शुरू

आक्जलरी पावर यूनिट भी मिला सुरक्षित

इसके अलावा प्लेन की टेल में मौजूद एपीयू (आक्जलरी पावर यूनिट ) भी सुरक्षित है, जो इंजन को स्टार्ट करने और पावर बैकअप देने के काम आता है। विमान के इस हिस्से में इलेक्ट्रिक आग के भी संकेत मिले हैं। एएआईबी ने सभी हिस्सों को अहमदाबाद में संभालकर रखा है, जिसकी बारीकी से जांच की जा रही है।

यह थी फ्यूल कटऑफ की थ्योरी

एविएशन एक्सपर्ट्स की मानें तो बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण फ्यूल कटऑफ हुआ होगा। संभवतः प्लेन को फिर से शुरू करने की कोशिश में पायलट्स ने शायद फ्यूल ऑन-ऑफ करने की सोची हो, लेकिन कटऑफ करने के बाद उन्हें रन करने का मौका न मिला हो और इससे पहले ही प्लेन क्रैश हो गया हो। फ्यूल कटऑफ और रन करने में महज 1 सेकेंड का समय लगता है। ऐसे में अगर किसी पायलट ने गलती से फ्यूल कटऑफ भी किया होता तो दूसरे पायलट के पास फ्यूल फिर से शुरू करने का पर्याप्त समय था। इससे साफ है कि फ्यूल कटऑफ प्लेन क्रैश का पूरा सच नहीं है।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पार खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02