Akshay Kumar Reaction On Working Again With Raveena Tandon In Welcome To The Jungle Said We Mostly Did Hit Films | Welcome To The Jungle में Raveena Tandon संग काम करने पर Akshay Kumar ने किया रिएक्ट, कहा

[ad_1]

Akshay Kumar On Raveena Tandon: अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने मोहरा, खिलाड़ियों का खिलाड़ी और बारूद जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया है. दोनों ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं. अब कई सालों बाद एक बार फिर रवीना और अक्षय की जोड़ी एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देने वाली है. दरअसल रवीना और अक्षय कॉमेडी फिल्म वेलकम के सीक्वल ‘वेलकम टू द जंगल’ में एक साथ काम करने वाले हैं.

रवीना टंडन के साथ लंबे समय बाद एक साथ काम करने को लेकर अक्षय कुमार ने अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने बताया है कि वे फिल्म की शूटिंग के लिए काफा एक्साइटेड हैं. एएनआई से बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा- हम ‘वेलकम टू द जंगल’ नाम की एक फिल्म कर रहे हैं, जिसके लिए हम जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगे. वह गाना एक शानदार गाना है और यहां तक ​​कि ‘टिप टिप बरसा पानी’ भी.


‘हमने एक साथ ज्यादातर हिट फिल्में की हैं’
खिलाड़ी एक्टर ने रवीना टंडन के साथ काम करने को लेकर आगे कहा, हमने एक साथ ज्यादातर हिट फिल्में की हैं और मैं (वेलकम टू द जंगल) की शूटिंग शुरू करने का इंतजार कर रहा हूं. काफी लंबे समय के बाद हम एक ही स्क्रीन पर साथ होंगे. बता दें कि ‘वेलकम टू द जंगल’ एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी जिसमें अक्षय कुमार और रवीना टंडन के अलावा जैकलिन फर्नांडिस, दिशा पटानी, राजपाल यादव, परेश रावल, सुनील शेट्‌टी और संजय दत्त जैसे स्टार्स एक साथ दिखाई देंगे.

ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने जीता था दिल
अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने 1994 की हिट फिल्म ‘मोहरा’ में एक साथ काम किया था. फिल्म में उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म के गाने ‘टिप टिप बरसा पानी’ और ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ ने दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री में चार चांद लगा दिए थे. इसके बाद बहुत जल्द दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगीं लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए.

ये भी पढ़ें: Aarya Season 3 Trailer Out: ‘आर्या 3’ का ट्रेलर हुआ आउट, एक बार फिर जबरदस्त एक्शन के साथ दिखा Sushmita Sen का धांसू अवतार



[ad_2]