
[ad_1]
ABP Southern Rising Summit 2023: तमिलनाडु सरकार में मंत्री और डीएमके (द्रविड़ मुनेत्र कषगम) नेता उदयनिधि स्टालिन ने केंद्र पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि दक्षिण भारत उसे सबसे अधिक टैक्स देता है, लेकिन रिटर्न में उसे काफी कम मिलता है.
एबीपी सदर्न राइजिंग समिट 2023 में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने कहा, ”एक रुपया अगर तमिलनाडु केंद्र को देता है तो उसे रिटर्न में सिर्फ 29 पैसे मिलते हैं. हमारे वित्त मंत्री ने भी इस मुद्दे को तमिलनाडु की विधानसभा में उठाया है. साल 2014 के बाद से तमिलनाडु ने केंद्र सरकार को पांच लाख करोड़ रुपये टैक्स के तौर पर दिए लेकिन हमें रिटर्न में सिर्फ दो लाख करोड़ रुपये मिले.”
उदयनिधि ने दिया यूपी का उदाहरण
तमिलनाडु के युवा एवं खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा, ”बीजेपी शासित राज्यों को देखें तो अलग तरह से व्यवहार है. उदाहरण के तौर पर उत्तर प्रदेश ने पिछले 9 सालों में दो लाख करोड़ रुपये टैक्स केंद्र को दिए हैं. उसे 9 लाख करोड़ रुपये रिटर्न में मिले. बेस्ट परफॉर्म करने वाले राज्यों के साथ यह अन्याय है.”
उदयनिधि स्टालिन ने केंद्र सरकार पर ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र राज्य सरकार के कार्यों में बाधा डालने के लिए राज्यपालों को भेज रहा है.
परिसीमन को लेकर उदयनिधि स्टालिन बोले, ‘दक्षिण की आवाज दबाने की कोशिश, सिर्फ तमिलनाडु में कम हो जाएंगी 8 सीटें’
[ad_2]










