Amitabh Bachchan 81st Birthday Brings The Family Together Ends Rumours Of Feud Between Aishwarya Rai And Shweta Bachchan

[ad_1]

Amitabh Bachchan Birthday Video: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं. बिग बी ने परिवारवालों और फैंस के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. वहीं इस साल भी आधी रात जलसा के बाहर बिग बी के चाहने वालों की भीड़ देखने को मिली. हर बार की तरह इस बार भी अमिताभ अपने फैंस से मिलने के लिए घर से बाहर आए और हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन किया.

अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर इक्टठा हुआ पूरी परिवार
वहीं इस दौरान के कई सारे फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसी का एक वीडियो अब चर्चा का विषय बन चुका है. वीडियो को गौर से देखने पर अमिताभ के पीछे उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन, नातिन नवया नवेली नंदा और पोती आराध्या बच्चन नजर आ रहे हैं. 


वीडियो में दिखी ऐश्वया और नव्या की खास बॉन्डिंग
तीनों जलसा के एंट्रेंस गेट से अमिताभ का यह स्पेशल लम्हा अपने फोन के कैमरे में कैप्चर करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं वीडियो में नव्या और ऐश्वर्या के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली.

खबरें थी कि दोनों के रिश्ते में तनाव चल रहा है
बता दें कि बीते दिनों ऐश्वर्या और नव्या ने ‘पेरिस फैशन वीक’ में हिस्सा लिया था. दोनों ने रैंप वॉक किया था. लेकिन दोनों में से किसी ने भी एक दूसरे के साथ फोटो नहीं शेयर की. ऐसे में कयास लगाए जाने लगा कि ऐश्वर्या और उनके रिश्ते में तनाव चल रहा है. हांलाकि, अब ऐश्वर्या और नव्या को साथ देख इन खबरों पर विराम लग गया है.

ये भी पढ़ें: Thank You For Coming Box Office Collection Day 5: लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई भूमि की सेक्स कॉमेडी फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग, कलेक्शन देख माथा पीट लेंगे डायरेक्टर



[ad_2]