Thank You For Coming Bhumi Pednekar Spoke Openly On Women Sexuality Know Ehat She Said Shehnaaz Gill | भूमि पेडनेकर ने क्यों साइन की सेक्स कॉमेडी फिल्म, बोली

[ad_1]

Bhumi Pednekar On Thank You For Coming: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) इन दिनों अपनी फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ को लेकर चर्चा में है. ये फिल्म कल यानि 6 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी. जिसमें बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिबानी बेदी भी नजर आने वाली हैं. भूमि अपनी इस गर्ल गैंग के साथ फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं. हाल ही में ये सब ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2023’ में पहुंचे. जहां पर भूमि ने वुमन सेक्सुएलिटी पर खुलकर बात की. जानिए उन्होंने क्या कहा…..

सेक्स कॉमेडी में मेल को देखकर थक गई हूं – भूमि

भूमि से जब पूछा गया कि उन्होंने ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ के लिए हां क्यों कही.. तो एक्ट्रेस ने कहा कि,जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी थी तो ये ही सोचा कि भगवान का शुक्र है कि ये फिल्म मुझे मिली. क्योंकि मैं ये देखकर बोर हो चुकी हूं कि सिर्फ लड़के ही सारी मौज-मस्ती करते हैं. आपने भी हमेशा पुरुषों को ही सेक्स कॉमेडी की सुर्खियां बनते देखा है..”


मेरी छवि को बदलने के लिए ये फिल्म बेस्ट है – भूमि

भूमि ने आगे कहा, “मैंने अपने अभी तक के करियर में ऐसी ही फिल्में की है जो ज्यादातर भारत के छोटे शहरों पर बेस्ड थी. इसलिए मैं ऐसी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही थी जो मेरी उस छवि को तोड़ने में मदद करे. मुझे ये देखकर भी बुरा लगा कि लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि ‘क्या आप स्टीरियोटाइप्ड’ या ‘बॉक्स्ड’ महसूस करती हैं..” . मुझे इसे सही स्क्रिप्ट के साथ तोड़ना था और ये फिल्म उनमें से एक थी.”


भूमि ने मां के साथ देखी फिल्म

एक्ट्रेस ने बताया कि मैंने कल अपनी मां के साथ फिल्म देखी. वहीं डॉली की मां ने भी फिल्म देखकर ये कहा, ‘सोच बड़ी होनी चाहिए..’ और यही इस फिल्म की खूबसूरती है. साथ ही हम कोई मुद्दा बनाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं. ये सिर्फ कॉमेडी है. जिसमें मेरा रोल थोड़ा गड़बड़ वाला है. “


गर्ल गैंग के साथ फिल्म में दिखेंगे ये एक्टर

आपको बता दें कि  ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ का निर्देशन अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर के पति करण बुलानी ने किया है और रिया फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं. फिल्म में इस गर्ल गैंग के अलावा अनिल कपूर और करण कुंद्रा भी नजर आएंगे. ये फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

ये भी पढ़ें-

Leo Trailer Out: रिलीज हुआ ‘लियो’ का दमदार ट्रेलर, फिल्म में इस बॉलीवुड एक्टर के साथ भिड़ते नजर आए विजय थलपति

 



[ad_2]