Home मनोरंजन Amrita Singh Wanted To Marry Cricketer Ravi Shashtri Before Saif Ali Khan...

Amrita Singh Wanted To Marry Cricketer Ravi Shashtri Before Saif Ali Khan But Things Went Wrong

[ad_1]

Amrita Singh- Ravi Shashtri: 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस अमृता सिंह (Amrita Singh) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रही हैं. उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. उनकी अपने से 12 साल छोटे सैफ अली खान संग शादी ने खूब सुर्खिया बटौरी थीं. लेकिन शादी के 13 साल बाद ही दोनों अलग हो गए थे. पर बहुत कम लोग जानते हैं कि शादी के लिए अमृता की पहली पसंद सैफ नहीं बल्कि कोई और था. 

सैफ से पहले इस क्रिकेटर से होने वाली थी अमृता सिंह की शादी 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमृता सिंह की शादी पहले क्रिकेटर रवि शास्त्री (Ravi Shashtri) के साथ होने वाली थी. सैफ से पहले एक्ट्रेस का नाम रवि के साथ जुड़ा था. दोनों एक दूसरे के प्यार में काफी दीवाने थे. दोनों की शादी भी पक्की हो गई थी. लेकिन रवि की एक शर्त से दोनों का रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया. 

एक शर्त ने तोड़ दिया अमृता-रवि का रिश्ता 
दरअसल, रवि शाश्त्री ने अमृता से कहा था कि उन्हें शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़नी होगी और घर संभालना होगा. लेकिन अमृता को ये बिल्कुल भी स्वीकार नहीं था. उस समय एक्ट्रेस का करियर काफी ऊंचा जा रहा था और वो अपने पैशन को किसी के लिए छोड़ नहीं सकती थीं. बस इसी शर्त की वजह से अमृता ने रवि से शास्त्री से शादी न करने का फैसला लिया और दोनों की राहें हमेशा के लिए अलग हो गईं. 

विनोद खन्ना से भी जुड़ा अमृता सिंह का नाम 
बता दें कि, रवि शास्त्री से रिस्ता खत्म होने के बाद अमृता की नजदीकियां एक्टर विनोद खन्ना के साथ भी बढ़ी थीं. विनोद और अमृता ने फिल्म बंटवारा में साथ काम किया था. इस दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे. हालांकि, विनोद से भी अमृता की शादी नहीं हो पाईं क्योंकि वे उस समय पहले से ही शादीशुदा थे और अमृता की मां किसी शादीशुदा मर्द से अपनी बेटी की शादी नहीं होने देना चाहती थीं. 

सैफ के साथ अमृता सिंह ने रचाई थी शादी 
रवि शास्त्री और विनोद खन्ना के बाद अमृता सिंह सैफ अली खान के साथ रिलेशनशिप में आई थीं. जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी. इन दोनों की शादी खूब चर्चा में रही थीं. क्योंकि सैफ उम्र में अमृता से उम्र में 12 साल छोटे थे. दूसरी बात उस समय अमृता टॉप एक्ट्रेस थीं और सैफ ने उस समय फिल्मों में कदम भी नहीं रखा था. हालांकि, दोनों ने शादी के 13 साल बाद तलाक ले लिया. तलाक के बाद अमृता ने अपने दोनों बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की परवरिश अकेले ही की और आज भी वे अकेले ही अपने बच्चों के साथ जिंदगी बिता रही हैं. 

यह भी पढ़े: KKHH के 25 बाद सलमान खान के साथ दोबारा जुड़ने पर Karan Johar ने तोड़ी चुप्पी, बोले-‘ मैं अंधविश्वासी हूं…’

[ad_2]

Exit mobile version