Ananya Pandey Spotted With Aditya Roy Kapur, For Dinner Date Amid Dating Rumours Video Viral

[ad_1]

Ananya-Aditya Dinner Date:अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के डेटिंग रुमर्स काफी समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं. दोनों को अक्सर एक साथ कई इवेंट में स्पॉट किया गया. हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं कहा है. इन सबके बीच फ्राइडे नाइट एक बार फिर रुमर्स कपल को मुंबई में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया. लव बर्ड्स का हाथों में हाथ डाले एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखकर साफ कहा जा सकता है कि दोनों के बीच कुछ तो जरूर है.

डिनर डेट पर साथ स्पॉट हुए अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में, अनन्या और आदित्य को एक मुंबई के एक रेस्टोरेंट में अपने कुछ दोस्तों के साथ बात करते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान रुमर्ड कपल को ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए भी देखा जा सकता है. दिलचस्प बात ये है कि वायरल क्लिप में किसी से बातचीज के दौरान स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 स्टार को आदित्य का हाथ पकड़े हुए देखा गया. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपना सिर भी आदित्य के कंधे पर रखा हुआ था. इस वीडियो ने अब इस बात पर मुहर लगा  दी है कि दोनों स्टार्स यकीनन डेटिंग कर रहे हैं.

 


अनन्या और आदित्य के डेटिंग के रुमर्स कब से फैलने हुए थे शुरू
बता दें कि अनन्या और आदित्य के डेटिंग के रुमर्स तब से फैलने शुरु हुए थे जह पिछले साल अनन्या कॉफ़ी विद करण 7 में आई थीं. इस दौरान अनन्या रिश्तों के बारे में बात कर रही थीं तभी करण जौहर ने हिंट दिया था कि एक्ट्रेस और आदित्य एक साथ हो सकते हैं. वहीं इस साल की शुरुआत में, अनन्या और आदित्य ने यूरोप में एक रोमांटिक वेकेशन भी एंजॉय की थी. इससे पहले, अनन्या और आदित्य मैड्रिड में आर्कटिक मंकीज़ कॉन्सर्ट में एक साथ शामिल हुए थे.

आदित्य और अनन्या वर्क फ्रंट
आदित्य के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म ‘गुमराह’ में नजर आए थे. इसके बाद वे ओटटी पर वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ में भी दिखे. जल्द ही वे ‘मेट्रो… इन दिनों’ में नजर आएंगे. ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी. वहीं अनन्या पांडे को आखिरी बार ‘ड्रीम गर्ल 2’ में आयुष्मान खुराना संग देखा गया था. ये फिल्म सुपर-डुपर हिट रही है. एक्ट्रेस की किटी में कईं प्रोजक्ट्स हैं. वे जल्द ही ‘खो गए हम कहां’, ‘कंट्रोल’ और ‘शंकरा’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगीं.

ये भी पढ़ें:Suniel Shetty ने दामाद KL Rahul संग ब्लैक में ट्वीनिंग करते हुए प्यारी तस्वीर की पोस्ट, बेटी Athiya ने यूं किया रिएक्ट



[ad_2]