एसएससी जीडी कांस्टेबल का परीक्षा परिणाम जारी, सफल हुए कि असफल वेवसाइट पर देखें

मिर्जापुर के सूरज कुमार पटेल ने यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है। झांसी विवि की ओर से आयोजित परीक्षा का रिजल्ट बुधवार दोपहर 1 बजे घोषित किया गया है। वहीं एसएससी जीडी का रिजल्ट जारी हो गया है। एसएससी जीडी रिजल्ट 2025 का भी अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मिर्जापुर के सूरज कुमार पटेल ने यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है। झांसी विवि की ओर से आयोजित परीक्षा का रिजल्ट बुधवार दोपहर 1 बजे घोषित किया गया है। वहीं एसएससी जीडी का रिजल्ट जारी हो गया है। एसएससी जीडी रिजल्ट 2025 का भी अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रिजल्ट के साथ आप नई-नई भर्तियों के फॉर्म भी जरूर अप्लाई करें। तभी आपके सेलेक्शन के चांस बने रहते हैं। इस ‘सरकारी नौकरी लाइव ब्लॉग’ में आपको सरकारी रिजल्ट के साथ आंसर-की, नई भर्ती, एडमिट कार्ड आदि पर बिल्कुल ताजा अपडेट मिलेगी।

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के रिजल्ट की घोषणा हो गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.bujhansi.ac.in से अपने स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। मिर्जापुर के सूरज कुमार पटेल ने यूपी बीएड में पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा एसएससी जीडी का रिजल्ट जारी हो गया है। बीएड में एडमिशन के लिए 3 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को रैंक दी गई है।

वहीं अगर आप सर्च कर रहे हैं कि एसएससी जीडी रिजल्ट कब आएगा? क्या आज दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर नोटिफिकेशन आएगा? रोजगार मेले कहां लग रहे हैं? तो सरकारी नौकरी की हर अपडेट अब आपको मिलेगी एक ही जगह! इस लाइव ब्लॉग में आपको लेटेस्ट रिजल्ट्स, नई भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड रिलीज की तारीखें, आंसर-की, कटऑफ, मेरिट लिस्ट और तैयारी से जुड़ी जरूरी टिप्स मिलेंगे। देखिए आज के बड़े जॉब अपडेट्स

यूपीएससी सीडीएस, एनडीए II परीक्षा 2025 के लिए करें आवेदन

यूपीएससी के द्वारा सीडीएस II और एनडीए II के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। दोनों की आखिरी तारीख आज 17 जून 2025 है। ऐसे में अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है तो फटाफट upsc.gov.in पर फॉर्म भर दें।

यूपी पीईटी की अंतिम तिथि आज

यूपी पीईटी रजिस्ट्रेशन की डेट आज 17 जून 2025 को खत्म हो रही है। जो अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश में निकलने वाली लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, क्लर्क जैसी भर्तियों में शामिल होना चाहते हैं, वो पीईटी परीक्षा के लिए जरूर अप्लाई करें। इस परीक्षा के स्कोर के जरिए ही आपको इन भर्तियों की मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।