Home मनोरंजन Bollywood Movies That Deal With Violence Is On Netflix Prime Video And...

Bollywood Movies That Deal With Violence Is On Netflix Prime Video And Other Ott Platforms

[ad_1]

Bollywood Movies Against Domestic Violence: हिंदी सिनेमा पिछले लंबे समय से दर्शकों का खूब मनोरंजन करते आ रहा है. फिल्मों के जरिए अक्सर कई सारे सामाजिक मुद्दों को उजागर किया गया है. वहीं बॉलीवुड में घरेलू हिंसा को लेकर भी कई सारी फिल्में बनी हैं, जहां दिखाया गया है कि किस तरह से महिलाएं खुद पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाती हैं.  

डार्लिंग्स
इस लिस्ट में पहला नाम आलिया भट्ट की ‘डार्लिंग्स’ का आता है. फिल्म में आलिया भट्ट ने एक्टिंग के साथ-साथ प्रोड्यूसर का कामकाज भी संभाला है. आलिया के अलावा  शेफाली शाह और विजय जैसे कलाकार भी है. यह फिल्म पिछले साल अगस्त में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. फिल्म में पार्टनर या पति द्वारा मारपीट और घरेलू हिंसा की बात को उजागर किया गया है. 

थप्पड़
तापसी पन्नू स्टारर ‘थप्पड़’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक थप्पड़ की वजह से तापसी पन्नू अपने पति से अलग होने का फैसला ले लेतीं है. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. 

7 खून माफ
प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘सात खून माफ’ साल 2011 में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी एक पत्नी की होती है जिसके उसका पति उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता है. वहीं एक दिन उससे परेशान होकर पत्नि उसकी हत्या कर देती है. 

मेहंदी
रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मेहंदी’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म में दिखाया गया था कि शादी के बाद किस तरह से उसके ससुरावाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं. ऐसे में जब पानी सिर से ऊपर हो जाता है तो लड़की अपने पति और ससुराल वालों को सबक खिखाती है.

दमन
इस फिल्म की कहानी बेहद दर्दनाक है. फिल्म में दिखाया गया है कि शादी के बाद पती अपनी पत्नी का रेप करता है. फिल्म में रवीना टंडन और संजय दत्त लीड रोल में हैं. फिल्म साल 2001 में आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. 

ये भी पढ़ें: Tiger 3 Trailer Out: ‘टाइगर 3’ के ट्रेलर में Katrina Kaif के ‘टॉवल फाइट’ पर टिकी सबकी निगाहें, फैंस बोले- ‘कभी नहीं सोचा था कि एक…’

[ad_2]

Exit mobile version