Canadian Prime Minister Justin Trudeau Celebrated Diwali Canada Issued A Special Postage Stamp On The Occasion

[ad_1]

Canada: भारत के साथ रिश्तों में आई खटास के बीच कनाडा सरकार ने गुरुवार को दिवाली के आगमन पर नया डाक टिकट जारी किया. हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है. कनाडा सरकार बीते पांच सालों से दिवाली के अवसर पर डाक टिकट जारी कर रही है. कनाडा में पहली बार 2017 में दिवाली के अवसर पर डाक टिकट जारी हुआ था. 

गौरतलब है कि कनाडा में बड़े पैमाने पर हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख समुदाय के लोग रहते हैं, जो दिवाली मनाते हैं. यह डाक टिकट कनाडा के डाक विभाग ने जारी किया है. इसे क्रिस्टीन डो ने डिज़ाइन किया गया है. और इस पर चित्रकारी रेना चेन ने की है. इस डाक टिकट में पीले और संतरी रंगों का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही गैंदे के फूलों और आम के हरे पत्तों को भी दर्शाया गया है.

जस्टिन ट्रूडो ने भी मनाई दीवाली 

कनाडा सरकार द्वारा जारी किए गए टिकट पर दीये भी दर्शाए गए है. यह डाक टिकट एक विशेष बुकलेट में जारी किया गया है, जिसकी कीमत 5.52 कनाडाई डॉलर या करीब 340 रुपये रखी गई है. इससे पहले रविवार को, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ओटावा के पार्लियामेंट हिल में दिवाली मनाने के लिए देश में भारतीय समुदाय के साथ शामिल हुए. इस  दौरान उन्होंने कहा था कि यह जश्न रोशनी का प्रतीक है, जिसकी हमें और ज्यादा जरूरत है. इसके साथ ही, इस कार्यक्रम में कनाडा के विपक्षी नेता पिएरे पोलिवरे और कनाडा में भारत के राजदूत संजय कुमार वर्मा आदि शामिल हुए. 

कनाडा और भारत के रिश्तों में आई है तल्खी 

बता दें कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा और भारत के रिश्ते तल्ख हो गए हैं. टूडो ने निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स का हाथ होने की आशंका जताई थी. जिसे भारत ने निराधार बताते हुए ख़ारिज कर दिया था. ऐसे में भारत के साथ आई संबंधों में खटास के बाद भी कनाडा सरकार ने चली आ रही ये पहल को जारी रखा है. 

ये भी पढ़ें: Pakistan Stand On Islam: पाकिस्तानी एक्सपर्ट का इस्लाम के नाम पर डबल स्टैंडर्ड रखने वालों पर निशाना, कहा- ‘चीन में 2000 मस्जिदों को धराशायी किया गया और आपने…’

[ad_2]