जल्द ही 320 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया बड़ा अपडेट

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन सेवा जल्द ही शुरू होगी जिससे मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय घटकर दो घंटे सात मिनट रह जाएगा। यह बुलेट ट्रेन 508 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और गुजरात के कई शहरों को जोड़ेगी। सरकार देश में रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास भी कर रही है और नई रेल पटरियाँ बिछा रही है

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन सेवा जल्द ही शुरू होगी जिससे मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय घटकर दो घंटे सात मिनट रह जाएगा। यह बुलेट ट्रेन 508 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और गुजरात के कई शहरों को जोड़ेगी। सरकार देश में रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास भी कर रही है और नई रेल पटरियाँ बिछा रही है।

बेस्ब्री से बुलेट ट्रेन में सफर करने की राह रहे लोगों का इंतजार जल्द ही खत्म होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णण की मानें तो अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। रविवार को अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन सेवा बहुत जल्द शुरू होगी और इससे मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय दो घंटे सात मिनट रह जाएगा।

दरअसल, 3 अगस्त को भावनगर टर्मिनस पर एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे रेल मंत्री ने उक्त बाते कहीं। इस दौरान उन्होंने अयोध्या एक्सप्रेस, रीवा-पुणे एक्सप्रेस और जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।

दो घंटे में तय होगा मुंबई से अहमदाबाद तक का सफर

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मुंबई से अहमदाबाद के लिए पहली बुलेट ट्रेन बहुत जल्द शुरू होगी और इस परियोजना पर काम तेज गति से चल रहा है। जब यह चलना शुरू हो जाएगी, तो मुंबई से अहमदाबाद की यात्रा में केवल दो घंटे सात मिनट लगेंगे।

320 किलोमीटर प्रतिघंटे की होगी रफ्तार

जानकारी दें कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन 508 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। ये देश की पहली बुलेट ट्रेन होगी। महाराष्ट्र से गुजरात के बीच यह ट्रेन बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) क्षेत्र से शुरू होकर गुजरात के वापी, सूरत, आणंद, वडोदरा और अहमदाबाद को जोड़ेगी। भारत के पहले बुलट ट्रेन की अधिकतम स्पीड 320 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार होगी।

यह भी पढ़ें- रूस में कुरिल द्वीप पर 6.7 मैग्नीट्यूड तीव्रता के भूकंप के झटके, दोबारा भूकंप से दशहत में लोग, नहीं मिला सुनामी का अलर्ट

देश में 1300 रेलवे स्टेशनों का हो रहा पुनर्विकास

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कई नई परियोजनाएँ शुरू की गई हैं, और दोनों राज्यों में डबल इंजन वाली सरकारें परियोजनाओं को तेज़ी से आगे बढ़ा रही हैं। रेल मंत्री ने कहा कि देश में 1,300 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, जो पहले कभी नहीं किया गया।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02