
रूस के कुरिल द्वीप पर आज 6.7 तीव्रता का भूकंप आया जिससे धरती कांप उठी। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने पहले इसकी तीव्रता 7 मैग्नीट्यूड आंकी थी। राहत की बात यह है कि इस भूकंप के बाद सुनामी का खतरा नहीं है। पैसिफिक सुनामी वार्निंग सिस्टम ने भी इसकी पुष्टि की है। रूस में भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
रूस में एक के बाद एक भूकंप के तेज झटके महसूस किए जा रहे हैं। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मैग्नीट्यूड रही है। मगर, गनीमत है कि इस बार भूकंप के बाद सुनामी आने का खतरा नहीं है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने पहले भूकंप की तीव्रता 7 मैग्नीट्यूड आंकी थी। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया था।
नहीं है सुनामी का खतरा
पैसिफिक सुनामी वार्निंग सिस्टम ने भी भूकंप की पुष्टि की है। हालांकि, इससे सुनामी आने का खतरा नहीं है। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, रूस में भूकंप से कोई भी जानमाल की हानि की खबर सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें- रुस में भूकंप के बाद सुनामी आई, जापान तक तबाही; अमेरिका समेत कई देशों ने जारी किया अलर्ट
रूस के बाद न्यूयॉर्क शहर में भी धरती कांपी, दहशत
रूस के बाद अमेरिका के न्यूयॉर्क क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस किया गया है। शनिवार की देर रात न्यूजर्सी शहर में लोगों ने भूकंप के हल्के झटके महसूस किए। धरती हिलने से लोग दहशत में आ गए। हालांकि भूकंप के हल्का होने के कारण किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

3.0 रही भूकम्प की तीव्रता
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई। न्यूजर्सी के उपनगर हैसब्रुक हाइट्स में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जो सेंट्रल पार्क से लगभग आठ मील (13 किलोमीटर) पश्चिम में स्थित है। न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन बरो के स्थिानियों ने बताया कि भूकंप के हल्के झटके महससू किए गए और कुछ पल के लिए हल्की सी हलचल हुई थी।
लोगों की दी गई सतर्क रहने की सलाह
यूएसजीएस और अन्य आपातकालीन सेवाओं ने इस भूकंप को “हल्का” श्रेणी में रखा है और बताया कि इसकी वजह से किसी तरह की बड़ी क्षति की संभावना नहीं है। हालांकि उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है और भविष्य में किसी भी आपदा की स्थिति में तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। इस भूकंप की घटना ने यह याद दिलाया है कि भले ही पूर्वी अमेरिका में भूकंप सामान्य नहीं हैं।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











