
Fire on a ship in Indonesia इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में रविवार दोपहर केएम बार्सिलोना वीए नाम के यात्री जहाज में तालिसे द्वीप के पास भीषण आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जान बचाने को कई यात्री समुद्र में कूद गए। इनमें से 100 लोग लापता हैं।
जहाज में 280 यात्री सवार थे। इनमें से करीब 150 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जहाज तालौद द्वीपों से मनाडो पोर्ट की ओर जा रहा था। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि आग दोपहर करीब 1:30 बजे शुरू हुई और तेजी से पूरे जहाज में फैल गई। हादसे में अब तक 18 लोगों के घायल होने और दर्जनों के फंसे होने की आशंका है।

बच्चों के साथ अधिकांश यात्रियों ने लगाई समुद्र में छलांग
वायरल हुए एक वीडियो में दहशत में आए यात्रियों को आग की लपटों से बचने के लिए समुद्र में कूदते हुए देखा जा सकता है, जिनमें से कुछ यात्री अपने बच्चों के साथ छलांग लगा रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि जैसे-जैसे आग जहाज में फैल रही थी, यात्री ऑरेंज रंग के लाइफ जैकेट पहने हुए पानी में कूद रहे थे। एक अलग वीडियो में जहाज के डेक पर भारी भीड़ दिखाई दे रही है।
आसपास के मछुआरों ने संभाला मोर्चा
आपातकालीन टीमें सभी यात्रियों का पता लगाने के लिए राहत और बचाव में जुटी हैं। टीमें सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने में लगी हुई है। टीमें कई बोट्स की मदद से आग को बुझाने में कामयाब रही। नीले और सफेद रंग का यह जहाज आग की लपटों में पूरी तरह से जलकर काला पड़ गया था। आग ने जहाज को अंदर से बाहर तक पूरी तरह से नष्ट कर दिया।

घटनास्थल पर राहत कार्य के लिए भेजे तीन जहाज
एक मनाडो केएसओपी अधिकारी ने बताया कि केएम बार्सिलोना थर्ड, केएम वेनीशियन, और केएम सेनटिका लेस्टारी 9एफ नामक तीन जहाजों को जीवित बचे लोगों को निकालने में मदद करने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है। मनाडो सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस ने बताया कि जितनी संभव हो सके उतने यात्रियों को बचाने में मदद के लिए मछली पकड़ने वाली नावें और स्थानीय निवासी भी आग से जलती हुई नौका को घेरे हुए थे।
यह भी पढ़े
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











