दिल्ली धमाके के तार यूपी में लखनऊ, कानपुर और सहारनपुर तक फैले, कई संदिग्ध दबोचे

Delhi Blast: दिल्ली के लाल किला मेट्रो पार्किंग में हुए ब्लास्ट के बाद आतंकी डॉक्टरों का कनेक्शन सामने आया है। इस हमले में डॉक्टर आदिल अहमद, मुजम्मिल शकील और उमर मोहम्मद का नाम आ रहा है। मुजम्मिल के कमरे से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ। डॉक्टर शाहीन पर मुजम्मिल को कार उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस ने मस्जिद के इमाम को भी हिरासत में लिया है।

प्रतीकात्मक फोटो

Delhi Blast: दिल्ली के लाल किला मेट्रो पार्किंग में हुए ब्लास्ट के बाद आतंकी डॉक्टरों का कनेक्शन सामने आया है। इस हमले में डॉक्टर आदिल अहमद, मुजम्मिल शकील और उमर मोहम्मद का नाम आ रहा है। मुजम्मिल के कमरे से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ। डॉक्टर शाहीन पर मुजम्मिल को कार उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस ने मस्जिद के इमाम को भी हिरासत में लिया है।

लॉजिस्टिक-फाइनेंशियल चैनल संभालता था डॉ. आदिल

Delhi Blast: जम्मू-कश्मीर पुलिस की गिरफ्त में आया डॉ. आदिल अहमद राथर लगातार मुजम्मिल शकील के संपर्क में था। मुजम्मिल शकील की गिरफ्तारी के बाद ही फरीदाबाद से 2923 किलो विस्फोटक समेत हथियार और अन्य सामान पुलिस ने बरामद किए थे। चार अक्टूबर को डॉ. आदिल की शादी में मुजम्मिल उससे मिला था।

कानपुर से एटीएस ने कार्डियोलाजी का डाक्टर पकड़ा

दिल्ली ब्लास्ट मामले में एटीएस ने कानपुर कार्डियोलॉजी से जम्मू के डॉक्टर आरिफ को हिरासत में लिया है। डॉक्टर आरिफ शाहीन के संपर्क में था। एटीएस डॉक्टर आरिफ से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो शाहीन के मोबाइल से डाक्टर आरिफ की जानकारी मिली। वह जम्मू का रहने वाला है।

डॉ. परवेज पर गहराया शक, जम्मू-कश्मीर पुलिस ले गई

दिल्ली में धमाके के बाद डॉ. शाहीन के भाई डॉ. परवेज पर शक गहराया है, क्योंकि वह शाहीन और मुजम्मिल के संपर्क में था। जांच में उसके कट्टरपंथी होने की आशंका है। पुलिस ने उसके घर से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं और उसे फरीदाबाद ले गई है। शाहीन के लखनऊ दौरे और अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है। एजेंसियां आतंकी मॉड्यूल की छानबीन कर रही हैं।

यह भी पढ़ें

फरीदाबाद से मास्टरमाइंड का सहयोगी गिरफ्तार

दिल्ली बम धमाकों के मास्टरमाइंड के सहयोगी डॉ. मुजम्मिल ने आतंकी सामग्री छिपाने के लिए खाद और बीज की बोरियों का इस्तेमाल किया। उसने फतेहपुर तगा में एक इमाम के घर में कमरे किराए पर लिए और बोरियों में सामग्री भरी। क्राइम ब्रांच ने डीवीआर जब्त की और पड़ोसियों से पूछताछ की। आतंकी घटना के तार धौज विश्वविद्यालय से जुड़ने के बाद जांच तेज कर दी गई है।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02