Delhi University LLB Admission 2023 DU LLB Admission 2023 Registration Last Date Today 10 October Apply At Law.uod.ac.in See Direct Link

[ad_1]

DU LLB Admission 2023 Registration: दिल्ली यूनिवर्सिटी डीयू एलएलबी कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन आज बंद कर देगी. वे कैंडिडेट्स जो इच्छुक होने के बावजूद किसी वजह से अब तक अप्लाई न कर पाए हों, वे तुरंत फॉर्म भर दें. ऐसा करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी नीचे साझा किया गया है. आज यानी 10 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार इस कोर्स के लिए अप्लाई करने का आखिरी दिन है. आज शाम को 4.59 बजे तक ही ये सुविधा मिलेगी और इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक बंद कर दिया जाएगा. आवेदन बीए एलएलबी और बीबीए एलएलबी कोर्स के लिए किए जा सकते हैं.

ये है वेबसाइट

रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको दिल्ली यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट जो लॉ के लिए ही है, उस पर जाना होगा. वेबसाइट का पता ये है – law.uod.ac.in. ये भी जान लें कि इन कोर्सेस में एडमिशन क्लैट (CLAT) स्कोर के माध्यम से होगा. कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट में आयी ऑल इंडिया रैंक के बेस पर ही प्रवेश दिया जाएगा.

कितना लगेगा शुल्क

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 1500 रुपये रजिस्ट्रेशन कम एप्लीकेशन फीस देनी होगी. वहीं एससी, एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1000 रुपये फीस देनी है. आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो.

कैसे करें अप्लाई

  • आवेदन करन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी law.uod.ac.in पर.
  • यहां लॉगिन करें और पोर्टल पर रजिस्टर कर दें.
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस भी जमा कर दें.
  • अगले चरण में फॉर्म सबमिट कर दें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें.
  • चाहें तो इसका प्रिंट निकालकर रख लें.
  • नोटिस में कहा गया है कि अपने क्रेंडेंशियल्स को संभालकर रखें. ये किसी भी हालत में चेंज नहीं होंगे और न ही एडिट किए जा सकेंगे.

आवेदन करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: यहां 12वीं पास के लिए निकली बंपर सरकारी नौकरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]