
[ad_1]
परमजीत कुमार/देवघर. सनातन धर्म में कुछ भी खरीदने सें पहले शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त और ग्रह नक्षत्र आदि देखते हैं. वहीं, कई लोग किसी बड़ी चीज की खरीदारी के लिए सालभर धनतेरस का इंतजार करते हैं. मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोना-चांदी, वाहन आदि खरीदते हैं तो माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और खरीदने वालों को भी बरकत होता है. देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नन्दकिशोर मुद्गल ने बताया कि जिस तरह शुभ मुहूर्त होता है उसी तरह शुभ रंग भी होता है. जातक को धनतेरस में अपनी राशि के हिसाब सें शुभ रंग का वाहन खरीदना चाहिए. फिर चाहे वो कोई भी वाहन क्यों ना हो?
ज्योतिषाचार्य पंडित नन्दकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 को बताया कि वाहन, सोना, चांदी आदि खरीदने के लिए साल का सबसे शुभ दिन धनतेरस होता है. इस दिन का लोगों सालभर इंतजार करते हैं. वहीं, अगर आप वाहन खरीदते हैं, तो जन्म कुंडली में ग्रह गोचर अच्छी रहनी चाहिए. इससे वाहन सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त नहीं होते हैं और खरीदारी शुभ रहती है. साथ ही बताया कि वाहन खरीदने के लिए शुक्र और शनि अनुकूल होने चाहिए. इसलिए धनतेरस के दिन राशि के हिसाब से शुभ रंग का ध्यान रखना चाहिए. इस बार धनतेरस का पर्व 10 नवंबर को पड़ रहा है.
मेष राशि: इस राशि जातकों के लिए लाल रंग शुभ है. इसी वजह से धनतेरस के दिन लाल रंग का वाहन खरीदें.
वृषभ राशि. इस राशि वालों के लिए सफेद, सुनहरा या हल्का पीला रंग शुभ माना जाता है. धनतेरस के दिन इन रंगों का ही वाहन खरीदें.
मिथुन राशि. इस राशि वालों के लिए हरा रंग अच्छा माना जाता है. धनतेरस पर इस रंग का वाहन खरीदना शुभ होगा..
कर्क राशि. इस राशि वालों के लिए सफेद, लाल और पीला रंग शुभ है. धनतेरस के दिन इसी रंग का वाहन खरीदें.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए लाल रंग शुभ होता है. इसलिए धनतेरस के दिन लाल रंग के वाहन खरीदें. इससे शुभफल की प्राप्ति होगी.
कन्या राशि. इस राशि वालों के लिए हरा और गहरा पीला रंग शुभ होता है. धनतेरस के दिन इस रंग के वाहन खरीदना शुभ होगा.
तुला राशि: इस राशि वालों के लिए सफेद और नीला रंग शुभ होता है. धनतेरस पर इन्हीं रंगों के वाहन खरीदना शुभ होगा.
वृश्चिक राशि. इस राशि वालों के लिए शुभ रंग लाल या मैरून होता है. धनतेरस के दिन लाल या मैरून रंग के वाहन खरीदा अच्छा होगा.
धनु राशि. इस राशि वालों के लिए पीला रंग या केसरिया रंग अच्छा माना गया है. धनतेरस के दिन इन्हीं रंगों के वाहन खरीदें.
मकर राशि: इस राशि वालों के ऊपर शनि की कुदृस्टि है. इसलिए मकर राशि वालों के लिए काला रंग शुभ रहने वाला है.
कुम्भ राशि: इस राशि वालों के स्वामी शनि है. इसलिए धनतेरस के दिन काला रंग का वाहन खरीदना शुभ परिणाम लाएगा.
मीन राशि: इस राशि वालों पर शनि की कुदृस्टि है. इसी वजह से धनतेरस के दिन काला रंग का वाहन खरीदना शुभ रहने वाला है. (नोट: यहां दी जानकारी मान्यता और ज्योतिष पर आधारित है. न्यूज़ 18 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
.
FIRST PUBLISHED : October 30, 2023, 11:35 IST
[ad_2]











