Dhanteras 2023 Buy vehicles color on according to zodiac sign Goddess Lakshmi will shower blessings – News18 हिंदी

[ad_1]

अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: धनतेरस का महापर्व आरोग्य और ऐश्वर्य प्रतीक होता है. इस दिन देवताओं के वैद्य भगवान धन्वंतरि की पूजा होती है. इसके अलावा लक्ष्मी गणेश के पूजा का भी विधान है. हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का महापर्व मनाया जाता है. इस साल यह पर्व 10 नवम्बर को मनाया जाएगा. इसी दिन से दीपोत्सव की शुरुआत हो जाती है. वहीं ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर वाहन खरीदना भी बेहद शुभ होता है.

काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि इस दिन खरीदारी का भी विशेष महत्व है. खासकर खरीदारी के लिए लोग राशि के स्वामी ग्रह के हिसाब से वाहन खरीदें तो वो और भी अच्छा माना जाता है. इससे पूरे साल जातकों पर धन, ऐश्वर्य की कमी नहीं होती है. आइएं जानते हैं इस दिन किस राशि के लोगों को कौन-से रंग का वाहन खरीदना शुभ होगा.

मेष राशि: मेष राशि वालो का स्वामी मंगल होता है. ऐसे में इन राशि के लोग यदि वाहन खरीद रहें है तो उन्हें लाल रंग का वाहन खरीदना चाहिए.

वृष राशि: वृष राशि के लोगों के लिए सफेद या गुलाबी रंग का बेहद शुभ होता है.इसलिए इन्हें इन्ही दो रंगों के वाहन को खरीदना चाहिए.

मिथुन राशि: मिथुन राशि का स्वामी बुध हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को हरे रंग का वाहन खरीदना चाहिए. इससे इनके ऊपर माता लक्ष्मी और गणेश की कृपा बनी रहेगी.

कर्क राशि: कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा हैं. ऐसे में इन राशि के लोगों को सफेद या सिल्वर रंग का वाहन खरीदना बेहद शुभ होगा.

सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों को नीला या बैगनी रंग का वाहन खरीदना चाहिए.यह शुभ फल देगा.

कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों के लिए हरे रंग का वाहन खरीदना शुभ है. इससे पूरे साल घर में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहेगा.

तुला राशि: तुला राशि के लोगों को पीले या फिर सफेद रंग का वाहन खरीदना चाहिए. इससे घर में सुख समृद्धि का वास होगा.

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए लाल या फिर ऑरेंज रंग बेहद शुभ है. इसलिए इन्हें इन्हीं दो रंगों का वाहन खरीदना चाहिए. यह समृद्धि का प्रतीक साबित होगा.

धनु राशि: धनु राशि का स्वामी गुरु है. इसलिए इन्हें पीले रंग का वाहन धनतेरस पर खरीदना चाहिए. इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.

मकर राशि: मकर राशि के लोगों को लाल या फिरोजी रंग का वाहन खरीदना चाहिए. ये उनके लिए सौभाग्य का प्रतीक होगा.

कुंभ राशि: कुंभ राशि को नीले या फिर बैगनी रंग का वाहन खरीदना चाहिए. ये भाग्योदय का कारण बनेगा.

मीन राशि: मीन राशि वाले लोगों को लाल या ओरेंज रंग का वाहन खरीदना चाहिए. इससे घर में खुशहाली आएगी.

(नोट-यह खबर धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषशास्त्र पर आधारित है. News 18 इसके सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.)

Tags: Local18, Religion 18, Uttar pradesh news, Varanasi news, Zodiac Signs

[ad_2]