यूपी के कानपुर में सीएमओ कुर्सी पर फिर काबिज हुए डाक्टर हरिदत्त नेमी, हाईकोर्ट के आदेश के बाद शासन बैकफुट पर

उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में सीएमओ की कुर्सी के लिए चल रहा विवाद थम गया है। निलंबन पर शासन का फैसला बदलने के बाद गुरुवार को डा. हरिदत्त नेमी ने फिर से सीएमओ कार्यालय में पदभार संभाला। उन्होंने डा. रमित रस्तोगी से चार्ज लिया और विभागीय काम में जुट गए।

यूपी के कानपुर में सीएमओ का चार्ज लेने के बाद डाक्टर हरिदत्त नेमी। सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में सीएमओ की कुर्सी के लिए चल रहा विवाद थम गया है। निलंबन पर शासन का फैसला बदलने के बाद गुरुवार को डा. हरिदत्त नेमी ने फिर से सीएमओ कार्यालय में पदभार संभाला। उन्होंने डा. रमित रस्तोगी से चार्ज लिया और विभागीय काम में जुट गए।

जनपद में सीएमओ की कुर्सी पर चल रहा विवाद गुरुवार को थम गया। जब शासन की ओर से निलंबन पर फैसला बदलने के बाद डा. हरिदत्त नेमी ने गुरुवार सुबह 10 बजे सीएमओ कार्यालय में पहुंचकर सीएमओ का चार्ज संभाला। वहीं शासन ने डा. उदय नाथ को श्रावस्ती वापस भेज दिया। फिलहाल डा. नेमी का निलंबन स्थगित है। उन्होंने एसीएमओ और एक दिन के लिए सीएमओ का चार्ज संभालने वाले डा. रमित रस्तोगी से सीएमओ का चार्ज लिया और विभागीय पत्राचार में लग गए।

बुधवार को शासन से जारी हुआ था पत्र

बुधवार को शासन ने पत्र जारी करते सीएमओ डा. उदय नाथ को फिर से श्रावस्ती अपर मुख्य चिकित्साधिकारी का कार्यभार संभालने का आदेश दिया। साथ ही तत्कालीन सीएमओ डा. हरिदत्त नेमी के निलंबन के आदेश को स्थगित करने का पत्र जारी किया था। इसके बाद सीएमओ पद पर फिर से हरिदत्त नेमी के बैठने की पर मुहर लग गई थी।

19 जून को निलंबित हुए थे डाक्टर नेमी

आपको बताते चले कि 19 जून को डीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबित हुए तत्कालीन सीएमओ डा. हरिदत्त नेमी को महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ कार्यालय से संबद्ध कर दिया था। उनके स्थान पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी श्रावस्ती के पद पर तैनात डा. उदय नाथ को कानपुर का नया सीएमओ बनाया गया था।

हाईकोर्ट से स्टे लाकर दोबारा लिया था चार्ज

इसके बाद हाईकोर्ट से स्थगन के आदेश लेकर 10 जुलाई को डा. नेमी सीएमओ की कुर्सी पर काबिज हो गए थे, जो करीब 30 घंटे की मशक्कत के बाद सीएमओ की कुर्सी से हटे थे। लेकिन 16 जुलाई को जिले के सीएमओ की कुर्सी एक बार फिर पसोपेश में फंस गई। दोपहर करीब 12 बजे शासन की ओर से दो पत्र जारी किए गए।

श्रावस्ती जाने से पहले डीएम से मिले डाक्टर उदयनाथ

पहले पत्र में शासन ने हाईकोर्ट पहुंचे तत्कालीन सीएमओ डा. हरिदत्त नेमी के निलंबन के आदेश को स्थगित करने और दूसरे पत्र में वर्तमान सीएमओ डा. उदयनाथ को अग्रिम आदेशों तक पूर्व की भांति अपर मुख्य चिकित्साधिकारी श्रावस्ती के पद पर तैनात रहने का निर्देश जारी किया गया। पत्र मिलते ही सीएमओ डा. उदय नाथ डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह से मिलने पहुंचे और वहां से सीधे सर्किट हाउस होते हुए श्रावस्ती के लिए रवाना हो गए थे।