Durga Puja 2023 Katrina Kaif Joins Rani Mukheji At Durga Puja Pandal In Yellow Saree | Durga Puja 2023: पीली साड़ी में मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं Katrina Kaif, लोग बोले

[ad_1]

Durga puja 2023: इन दिनों बी-टाउन के गलियारों में दुर्गा पूजा की धूम है. बॉलीवुड के बड़े से बड़े सितारे पूजा पंडाल में जाकर माता रानी का आशीर्वाद ले रहे हैं. रानी मुखर्जी से लेकर सुमोना चक्रवर्ती समेत कई सितारे दुर्गा पूजा में शामिल हुए. वहीं आज नवरात्रि के नौंवे दिन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी मां दुर्गा के दर्शन किए. 

पीली साड़ी में मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं कटरीना कैफ
सोशल मीडिया पर कई सारे फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जहां ‘टाइगर 3’ एक्ट्रेस मां दुर्गा को नमन करने के लिए पंडाल पहुंचीं. इस दौरान कैटरीना येलो कलर की साड़ी मे नजर आईं. वहीं एक्ट्रेस का ये सादगी भरा लुक फैंस को दीवाना कर रहा है. पीली साड़ी, कानों में झुमके, खुले बाल में सलमान खान की हीरोइन बला की खूबसूरत लग रही हैं. वहीं उनक फोटोज पर कमेंट्स की बाढ आ गई है. हर कोई कैटरीना के इस सिंपल लुक की जमकर तारीफ कर रहा है. 


लोग बोले- ‘ये दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की है…’
किसी एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि ‘ये दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की है…’ वहीं किसी अन्य यूजर ने कैटरीना के संस्कार की तारीफ भी की. वह लिखते हैं कि विदेशी होने के बाद भी ‘ये चप्पल पहनकर पंडाल में नहीं आई लेकिन कियारा अडवाणी सैंडल में नजर आई.’ वहीं इस वायरल वीडियो में कैटरीना रानी मुखर्जी के साथ पंडाल में जमकर पोज देती हुईं नजर आ रही हैं. 

टाइगर 3 में आएंगी नजर
कैटरीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी मचअवेटेड फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. जबसे फिल्म का ट्रेलर सामने आया है, फैंस इसे लेकर बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. बड़े पर्दे पर सलमान खान और कैटरीना की जोड़ी को दोबारा देखने को लिए फैंस बेताब हैं. बता दें कि फिल्म इस साल दिवाली के खास मौके पर रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें: जब Mithun Chakraborty ने इंटीमेट सीन में खो दिया था आपा! भड़क गईं थीं Sushmita Sen, ‘डिस्को डांसर’ को मांगनी पड़ी थी एक्ट्रेस से माफी



[ad_2]