ED Summons Actor Prakash Raj In Rs 100 Crore Ponzi-linked Money Laundering Case Know Details

[ad_1]

Prakash Raj: बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज की मुश्किलें बढ़ सकती है. प्रणव ज्वैलर्स मनी लॉन्ड्रिंग केस में ई़डी ने उन्हें तलब किया है. बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने त्रिची स्थित पार्टनरशिप फर्म, प्रणव ज्वैलर्स के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में अभिनेता प्रकाश राज को समन जारी किया है.

 

 

 

त्रिची स्थित प्रणव ज्वैलर्स ने कथित तौर पर उच्च रिटर्न के वादे के साथ सोने की निवेश योजना की आड़ में जनता से 100 करोड़ एकत्र किए थे. अधिकारियों ने कहा कि राज, प्रणव ज्वैलर्स के ब्रांड एंबेसडर थे और इस मामले में वह “जांच के दायरे में” हैं. कथित पोंजी स्कीम चलाने के आरोप में ईडी ने सोमवार को कंपनी पर छापा मारा था.

 ईडी ने प्रणव ज्वैलर्स मनी लॉन्ड्रिंग केस में किया तलब

बुधवार को जारी एक बयान में, ईडी ने कहा, “जांच से पता चला कि प्रणव ज्वैलर्स और अन्य जुड़े व्यक्तियों ने सराफा/सोने के आभूषणों की खरीद की आड़ में सार्वजनिक धन को फर्जी संस्थाओं/प्रवेश प्रदाताओं को हस्तांतरित करके जनता को धोखा दिया”.

ईडी ने अपने बयान में आगे कहा- “जांच से ये भी पता चला कि प्रणव ज्वैलर्स की पुस्तकों में आपूर्तिकर्ता पार्टियां प्रवेश प्रदाता थीं, जिन्होंने जांच के दौरान प्रणव ज्वैलर्स को 100 करोड़ से अधिक की राशि के लिए समायोजन करने की बात कबूल की और बैंक भुगतान के बदले आरोपी व्यक्तियों को नकद देने की बात भी कबूल की”. 

सोमवार को छापे के दौरान, एजेंसी को कई दस्तावेज मिले, 23.70 लाख की नकदी, 11.60 किलोग्राम वजन के बुलियन/सोने के आभूषण जब्त किए गए हैं.

 

यह भी पढ़ें: Big Boss 17 Promo: मनारा चोपड़ा पर फूटा घरवालों का गुस्सा, इस हरकत पर सुनाई खूब खरी खोटी, देखें वीडियो



[ad_2]