इंग्लैंड ने तीसरे दिन जमकर की नौटंकी, टीम इंडिया के खिलाड़ियों की हो गई बहस, शुभमन गिल ने जमकर लिया पंगा

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन नाटकीय अंदाज पर खत्म हुआ। दिन के आखिरी हिस्से में महज दो ओवर बल्लेबाजी करने उतरा इंग्लैंड के बल्लेबाज जैक क्रॉली ने समय बर्बाद करने के लिए जमकर नाटक किए जिसे देख टीम इंडिया के खिलाड़ी उनसे भिड़ बैठे।

लार्ड्स में तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के बीच होती बहस। सोशल मीडिया।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन नाटकीय अंदाज पर खत्म हुआ। दिन के आखिरी हिस्से में महज दो ओवर बल्लेबाजी करने उतरा इंग्लैंड के बल्लेबाज जैक क्रॉली ने समय बर्बाद करने के लिए जमकर नाटक किए जिसे देख टीम इंडिया के खिलाड़ी उनसे भिड़ बैठे।

लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन रोमांच के साथ ड्रामे और बहसबाजी पर खत्म हुआ। दोनों टीमों ने पहली पारी में समान स्कोर किया और 387 रन बनाए। तीसरे दिन जब इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी खेलने उतरा तो उसके बल्लेबाज जैक क्रॉली ने ड्रामेबाजी की हद पार कर दी। उनकी हरकत देख टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी भड़क गए और मैदान पर जमकर छींटाकशी देखने को मिली।

भारत ने दिन की शुरुआत तीन विकेट खोकर 145 रनों के साथ की थी। केएल राहुल के 100, ऋषभ पंत के 74 और रवींद्र जडेजा के 72 रनों के दम पर भारत ने 387 स्कोर बनाए, लेकिन काफी कोशिश करने के बाद भी वह बढ़त लेने से चूक गया।

विकेट गंवाने के डर से इंग्लैंड ने की नौटंकी

टीम इंडिया की पारी के बाद दिन का खेल खत्म होने में दो ओवर का समय बचा था। इंग्लैंड की कोशिश थी कि वह कम से कम गेंदें खेलें क्योंकि उसे डर था कि कहीं वो अपना कोई विकेट न खो बैठे। इसी कारण जैक क्रॉली ने नाटक करना शुरू कर दिया। कभी वह साइट स्क्रीन को लेकर अंपायर से शिकायत करने लगे तो कभी गेंद खेलने से पहले ज्यादा समय लेने लगे। उनकी कोशिश समय बर्बाद करने की थी। बुमराह की एक गेंद क्रॉली के दस्तानों पर लगी। चोट ज्यादा गहरी नहीं थी। फिर भी क्रॉली ने चोट लगने का नाटक किया।

भारतीय खिलाड़ियों ने क्राली के बजाई ताली

उन्होंने ऐसा बर्ताव किया कि मानो बहुत जोर से गेंद लगी है। वह दस्ताने उतार के हाथ झटकने लगे जैसे किसी गंभीर चोट के बाद किया जाता है। यहां तक भी ठीक था। इसके बाद तो क्रॉली ने हद कर दी। उन्होंने फिजियो को बुलाने का इशारा कर दिया। ये नाटक देख भारतीय टीम के खिलाड़ी गुस्से और मजाक के मिक्स मूड में क्रॉली के लिए तालियां बजाने लगे।

भारतीय कप्तान व इंग्लैंड के बल्लेबाज के बीच बहस

इस बीच गिल चिढ़ाते हुए क्रॉली के पास गए। भारतीय कप्तान ने इंग्लैंड के बल्लेबाज से कुछ कहा और क्रॉली ने उसका जवाब दिया। दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी। इस बीच डकेट भी वहां आ गए और गिल से बहस करने लगे। गिल का साथ देने फिर केएल राहुल आए। वहीं दूसरी तरफ करुण नायर भी क्रॉली को फटकार रहे थे।

फिजियो इस बीच आ चुके थे और क्रॉली ने बस उन्हें अपना हाथ दिखाया और वापस भेज दिया। जो बताता है कि वह सिर्फ समय बर्बाद कर रहे थे और उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। फिर ओवर पूरा हुआ। इंग्लैंड को एक ओवर कम खेलना पड़ा और एक ओवर के बाद ही स्टम्प की घोषणा कर दी गई।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02