Home मनोरंजन Farrey Special Screening Salman Khan Along With Farrey Cast Pose After Screening...

Farrey Special Screening Salman Khan Along With Farrey Cast Pose After Screening See Pics

[ad_1]

Farrey Special Screening: बॉलीवुड के गॉड फादर कहे जाने वाले सलमान खान ने कई लोगों को फिल्मों लॉन्च किया है. वहीं अब भाईजान के अपनी भांजी अलीजेह को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं. जी फिल्म फर्रे से अलीजेह अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं. 

फर्रे की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे सलमान खान
वहीं मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां सलमान खान अपनी भांजी को सपोर्ट करने लिए आए. सोशल मीडिया पर इस स्क्रीनिंग की कई सारी तस्वीरें सामने आई हैं, जहां अलीजेह और उनकी टोली सलमान खान के साथ जमकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. 

ऐसी है फिल्म की कहानी
बता दें कि हाल ही में सलमान खान ने फिल्म के पोस्टर शेयर किया था, जहा वह फिल्म के सभी किरदारों को फैंस से इंट्रोड्यूज किया था. वहीं फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है, जिसे दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखने को मिला है. फिल्म की कहानी 4 शैतान दोस्तों के ईर्द गिर्द घूमती हुई नजर आएगी. वहीं इस फिल्म में अलीजेह के अलावा रोनित रॉय और जूही बब्बर अहम रोल में हैं. 

भांजी को मामू सलमान खान की सलाह
कुछ दिन पहले सलमान ने अपनी भांजी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी, जो खूब चर्चा में रही. इस फोटो को शेयर करते हुए भाईजान ने बेहद मेजदार कैप्शन लिखा था. उन्होंने लिखा था कि ‘मामू पर एक एहसान करो, जो भी करना दिल और मेहनत से करना! हमेशा याद रखो, जिंदगी में सीधे जाओ और दाएं मुड़ो. कंपटीशन केवल अपने आप से करें. फिट होने के चक्कर में वही मत हो जाना, और अलग होने के चक्कर में सबसे अलग मत हो जाना. और सबसे जरूरी बात, एक बार जो तुमने कमिटमेंट किया तो फिर मामू की भी नहीं सुनना!!’

ये भी पढ़ें: सलमान खान ने कैटरीना कैफ के टॉवल सीन को लेकर कही ऐसी बात, एक्ट्रेस ने जवाब देकर भाईजान की बोलती कर दी बंद



[ad_2]

Exit mobile version