[ad_1]
Matthew Perry Death: अमेरिकी-कैनेडियन एक्टर मैथ्यू पेरी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर अपने लॉस वेगास के घर में मृत पाए गए हैं. टीएमजेड ने सोर्स के हवाले से बताया कि मैथ्यू की मौत हॉट टब में डूबने से हुई है.
वे फ्रेंड्स और 60 ऑन द सनसेट स्ट्रिप जैसी टीवी सीरीज के लिए जाने जाते हैं. यह सीरीज 22 सितम्बर 1994 से शुरू हुई थी जो कि 6 मई 2004 को खत्म हुई. इस दौरान फ्रेंड्स के 236 एपिसोड के साथ दस सीजन टेलीकास्ट किए गए थे. उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है जिसमें फूल्स रश इन, ऑलमोस्ट हीरोज, द होल नाइन यार्ड्स, 17 अगेन और द रॉन क्लार्क स्टोरी शामिल है.
ये भी पढ़ें: Koffee With Karan Season 8: दीपिका-रणवीर के बाद अब बॉलीवुड के ये दो भाई Karan Johar के साथ पीएंगे कॉफी!
[ad_2]
