Home मनोरंजन Fukrey 3 Box Office Collection Day 3 Richa Chadha Pulkit Samrat Varun...

Fukrey 3 Box Office Collection Day 3 Richa Chadha Pulkit Samrat Varun Sharma Film Earned 11.30 Crore On Saturday Weekend

[ad_1]

Fukrey 3 Box Office Collection Day 3: ‘फुकरे 3’ पिछले महीने 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. कॉमेडी ड्रामा फिल्म में ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी और मनजोत सिंह ने लीड किरदार अदा किए हैं. फिल्म ने अपनी रिलीज के शुरुआती दो दिनों में कुछ खास कलेक्शन नहीं किया था लेकिन तीसरे दिन वीकेंड होने के चलते ‘फुकरे 3’ ने अच्छी कमाई की है.

‘फुकरे 3’ ने पहले दिन 8.82 करोड़ कमाए थे, वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 7.81 करोड़ रुपए की कमाई की थी. अब तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘फुकरे 3’ ने तीसरे दिन (शनिवार) 11.30 करोड़ रुपए का कारोबार किया है और इस तरह फिल्म ने कुल 27.93 करोड़ कमा लिए हैं.

‘फुकरे 3’ ने द वैक्सीन वॉर को पछाड़ा
बता दें कि मृगदीप सिंह लांबा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘फुकरे 3’ विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ‘फुकरे 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर ‘द वैक्सीन वॉर’ को पछाड़ दिया है. ‘द वैक्सीन वॉर’ पहले दिन से ही खास कमाई नहीं कर पा रही है. पहले दिन जहां फिल्म ने करीब 0.85 करोड़ कमाए, दूसरे दिन 0.9 करोड़ का कारोबार किया और तीसरे दिन सिर्फ 1.50 करोड़ रुपए में ही सिमटकर रही गई.

फुकरे की सीक्वल है फिल्म ‘फुकरे 3’

‘फुकरे 3’ एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जो साल 2013 में रिलीज हुई ‘फुकरे’ का तीसरा सीक्वल है. फुकरे और इसके दूसरे पार्ट फुकरे रिटर्न्स को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था और अब ‘फुकरे 3’ भी फैंस को पसंद आ रही है.

ये भी पढ़ें: Jawan Box Office Collection Day 24: वीकेंड पर ‘जवान’ की हुई ट्रैक पर वापसी, 24वें दिन इतनी कमाई कर Shah Rukh Khan की फिल्म ने तोड़ा Gadar 2 का ये रिकॉर्ड



[ad_2]

Exit mobile version