Home ताजा ख़बरें कानपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्राओं का रहा दबदबा, एक लाख...

कानपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्राओं का रहा दबदबा, एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि

University Convocation: कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के 40वें दीक्षांत समारोह में महाविद्यालयों और कैंपस के 102536 छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी गईं। समारोह में 97 पदक और 75 पीएचडी डिग्री प्रदान की गई जिसमें छात्राओं ने बाजी मारी।

कानपुर विश्वविद्यालय में मेधावी छात्रा को डिग्री और मेडल देंती यूपी की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल। सोशल मीडिया।

University Convocation: कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के 40वें दीक्षांत समारोह में महाविद्यालयों और कैंपस के 102536 छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी गईं। समारोह में 97 पदक और 75 पीएचडी डिग्री प्रदान की गई जिसमें छात्राओं ने बाजी मारी।

University Convocation: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में अच्छा काम करने वाले छह शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मानद उपाधि से सम्मानित होने वाली जाहिदा अमीन की अनुपस्थिति रही। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के 40वें दीक्षांत समारोह में महाविद्यालयों और कैंपस के कुल 102536 छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी गई। समारोह में 97 पदक, 75 पीएचडी डिग्री अवार्ड की गई।

पदक, उपाधियां पाने में छात्राएं अव्व्ल रही। अच्छा काम करने वाले छह शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मानद उपाधि से सम्मानित होने वाली जाहिदा अमीन की अनुपस्थित में राज्यपाल ने मानद उपाधि देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डीआरडीओ के अध्यक्ष प्रो. समीर कामथ उनको अपस्थित हैं ।

एचबीटीयू में स्वर्ण पदकों की दौड़ में आगे निकलीं छात्राएं

कानपुर के एचबीटीयू विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में इस बार छात्राओं ने स्वर्ण पदकों की दौड़ में छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। विश्वविद्यालय के 18 स्वर्ण पदकों में से 10 छात्राओं ने जीते हैं। समारोह में 1015 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी। कुलाधिपति स्वर्ण सहित तीन पदक पंखुड़ी गुप्ता को मिलेंगे। समारोह में मेधावियों के साथ 14 शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

19 सितंबर को होगा एचबीटीयू का दीक्षा समारोह

एचबीटीयू का दीक्षा समारोह 19 सितंबर, शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। कुलपति डा. समशेर ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 1,015 छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी जाएंगी। इनमें 699 छात्र और 316 छात्राएं शामिल हैं। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व छात्र और इंडियन आयल के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल व अपर मुख्य सचिव नरेंद्र भूषण उपस्थित रहेंगे।

बीटेक कंप्यूटर साइंस की छात्रा पंखुड़ी को कुलाधिपति स्वर्ण

बीटेक कंप्यूटर साइंस की छात्रा पंखुड़ी गुप्ता (9.3 सीजीपीए) को कुलाधिपति स्वर्ण सहित तीन पदक प्राप्त होंगे, जिसमें प्रमोद चतुर्वेदी स्मृति विशिष्ट पुरस्कार भी शामिल है। इस पुरस्कार के तहत उन्हें 40 हजार रुपये नकद और सिल्वर मेडल दिया जाएगा। कुलाधिपति रजत पदक अभय कुमार यादव (9.3 सीजीपीए) और कांस्य पदक उत्कर्ष अग्रवाल (9.1 सीजीपीए) को प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

तीन शिक्षकों को कुलाधिपति स्वयं सम्मानित करेंगी

कुलपति ने बताया कि समारोह में मेधावियों के साथ 14 शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। इनमें से तीन शिक्षकों को कुलाधिपति स्वयं सम्मानित करेंगी। इस बार मानद उपाधि नहीं दी जा रही है। दीक्षोत्सव के विजेताओं को मंच पर सम्मानित करने के साथ ही औरैया की 100 आंगनबाड़ियों को किट का वितरण भी किया जाएगा। वार्ता में प्रो वीसी प्रो. दीप्तिक परमार, कुलसचिव डा. अमित राठौर, प्रो. ललित कुमार सिंह, प्रो. प्रवीण पांडेय शामिल रहे।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version