Home मनोरंजन Hrithik Roshan Supported Her Lady Love Saba Azad After Got Troll On...

Hrithik Roshan Supported Her Lady Love Saba Azad After Got Troll On Daning At Lakme Fashion Week Ramp

[ad_1]

Hrithik Roshan Supported To Saba Azad: ऋतिक रोशन की लेडी लव और एक्ट्रेस सबा आजाद बीते दिनों पैरिस फैशन वीक में अपने डांस को लेकर सुर्खियों में थीं. रैंप से उनके डांस एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था. जिसे लेकर नेटिजन्स से सबा को खूब ट्रोल किया और यहां तक कि एक्ट्रेस को थैरेपी लेने की सलाह तक डे डाली. जिसके बाद सबा आजाद ने भी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था. वहीं अब उनके बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन भी उनके सपोर्ट में उतर गए हैं.

ऋतिक रोशन ने सबा आजाद का डांस वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है. इस वीडियो के साथ उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए बेहद खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा- ‘वो सरेंडर करती है, इसीलिए चमक है.’ इस वीडियो में सबा आजाद को गोल्डन कलर के क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग जैकेट और पैंट पहने दिखाई दे रही हैं. इस दौरान सबा हाथों में माइक लिए बेफिक्री के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. 

नेटिजन्स ने किया था सबा को ट्रोल
बता दें कि वायरल वीडियो में सबा आजाद को रैंप पर अपनी ही धुन में मगन होकर झूमता देख ही लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया था. एक सोशल मीडियो यूजर ने लिखा- ‘ये क्या हुआ, मैं बिना आवाज के देख रहा था और मुझे लगा इसके साथ कुछ प्रॉब्लम है.’ वहीं दूसरे ने लिखा था- ‘ऐसा लग रहा है इसको माता आ गई है.’ वहीं एक और शख्स ने कमेंट किया था -‘ये कौन-सी चाल है भाई?’ इसके अलावा एक शख्स ने लिखा- ‘ये क्या कर रही है, मुझे लग रहा है ये नशे में है.’

सबा ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
अपनी वीडियो पर लोगों के इतने नेगेटिव रिएक्शन देखने के बाद सबा भी खामोश नहीं रहीं. जब एक सोशल मीडियो यूजर ने उन्हें कहा, ‘आपको थैरेपी की जरूरत है.’ इसपर सबा ने शख्स को खरी-खरी सुना दी. सबा ने मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- ‘क्यों, हां सर/मैडम ने थूका!! मैं इस बात से सहमत हूं और मैं इसे रेगुलरली इसे अपनाती हूं जैसा कि हमारी जैसी नफरत से भरी दुनिया में हर किसी को करना चाहिए, आपको इसे आजमाना चाहिए!! यह आपको खुद के टैंक भरने में मदद करता है और इस तरह आप किसी के शांतिपूर्ण अस्तित्व से इतनी गहराई से आहत नहीं होते हैं.’

ये भी पढ़ें: Navratri से पहले रिलीज हुआ PM Modi का लिखा ‘गरबा गीत’, Kangana Ranaut ने किया रिएक्ट, कहा- ‘महान नायकों को कला में डूबा देखकर खुशी होती है’

[ad_2]

Exit mobile version